
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।ख्याति प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक स्व. रामजी प्रसाद सिंह की 25वीं पुण्यतिथि 29 जुलाई 2024 के अवसर पर सम्मानित स्वतंत्रता से मेंनानियों, स्वतंत्रता सेनानियो के उत्तराधिकारियों, बुद्धिजीवियों और वर्त्तमान पीढ़ी के युवाओं के बीच राष्ट्रीय संवाद एवं सम्मान समारोह आरा क्लब, आरा में दिन के 02ः00 बजे सेे आयोजित किया गया है।इस संबंध में कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 शशि कुमार सिंह ने बताया कि स्व0 रामजी प्रसाद सिंह जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। तथा जेल की यातना भी सहे और 1947 में आरा में वे बड़ी सक्रिय रहे उनका निधन 29 जुलाई 1999 को हुआ। इस बीच उन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों की भलाई और जरूरतमंदों की सेवा में गुजारी। इस दौरान वे बिहार विधानसभा के तीन-तीन बार सदस्य रहे। उनके निधन के बाद से प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है और इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों और उत्तराधिकारियों का सम्मेलन, राष्ट्रीय सेमिनार इत्यादि प्रमुख है।समारोह के मुख्य अतिथि निखिल कुमार, माननीय पूर्व राज्यपाल, केरल होंगे। अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ0 शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी करेंगे। हीरालाल ताम्रकार, प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गांधी के सहयोगी, नई दिल्ली एवं माननीय विधायकगण, पूर्व विधायकगण एवं गणमान्य व्यत्तिफ़ समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर शोध पत्रिका ‘वैचारिकी’ का ‘‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम एवं स्वतंत्र भारत का नवनिर्माण’’ विषयक अंक का लोकार्पण किया जाएगा।
बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में प्रो- बलराज ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो- कमल कुमारी, प्रो- राम तंवक्या सिंह, पूर्व डीन प्रो0 पारस राय, डॉ- बी एन सिंह, शशिकांत तिवारी, भास्कर मिश्रा, ओम प्रकाश मुन्ना जी, डॉ0 विमल कुमार सिंह, प्रो0 राजेश सिंह, अजय कुमार तिवारी मुनमुन, अधिवत्तफ़ा रामधनी भारती, देवेंद्र प्रसाद यादव, सुनील कुमार, गुंजन कुमार, अजय कुमार, शंकर कुमार सोनी, डॉ0 सत्येंद्र कुमार, अखिलेश कुमार जैन, वकील सिंह यादव, राम कुमार तथा मिथिलेश सिंह प्रमुख थे ।
