RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में होगी बढ़ोतरी।

हड़ताल अवधि में चयनमुक्त की गई सेविका व सहायिका होंगी वापस :नीतीश कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1, अणे मार्ग स्थित “लोक संवाद” में राज्य के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं में बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जायेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि जिन आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को हड़ताल अवधि में चयनमुक्त कर दिया गया था, उनकी वापसी की जायेगी।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, समाज कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, समेकित बाल विकास सेवाओं के निर्देशक कौशल किशोर उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत चिंतामण जवासिया का किया भ्रमण।

rktvnews

बेतिया:योजनाओं का क्रियान्वयन तीव्र गति से कराते हुए ससमय कराएं पूर्ण :जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर की जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए उनके बीच रहना है जरूरी: आर.के.स़िह

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोम में इटली के रक्षा मंत्री ग्वीदो क्रोसेत्तो के साथ बातचीत और रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

rktvnews

उत्तराखण्ड के छोलिया और झौड़ा लोक नृतकों की ढोल दमाऊँ लोक वाद्यों के साथ प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में मिला स्थान।

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने ‘5जी एंड बियॉन्ड हैकाथॉन 2023’ की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment