RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर : आगामी 9 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के जागरूकता रथ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय ने दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 मार्च।आगामी 09 मार्च, 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से कुल पांच वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे। आगे सचिव, गौतम कुमार ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोगों को निशुल्क विधिक सहायता दी जा सके इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है जो चार मार्च से शुरू होकर 08 मार्च तक शहरी, ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्र में निशुल्क विधिक सहायता डोर टू डोर के माध्यम से पर विधिक स्वयंसेवक द्वारा दी जा रही है। इसके लिए पांच टीम का गठन किया गया है। साथ ही 8 मार्च को सदर अस्पताल आरा में एक कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान हेतु रखा गया है जिसमें चिकित्सकीय क्षेत्र से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाना है।

Related posts

नारनौल:रबी फसल की सरकारी खरीद को लेकर एसीएस ने डीसी मोनिका गुप्ता से की वीडियो कांफ्रेंसिंग।

rktvnews

इम्फाल पश्चिम में ‘स्मार्ट पोषण, सशक्त पीढ़ी’ पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:तृतीय पुण्यतिथि पर पूजा और निर्धन लोगों को खाद्य पैकेट बांटे गये।

rktvnews

भोजपुर:पहलगाम आतंकी हमले मे शहीद हुए पर्यटकों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल मार्च निकाल दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादाई:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

पटना:एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment