जिलाधिकारी ने खराब रैंकिंग वाले विभागीय अधिकारियों को किया सचेत।
अंतर विभागीय कार्यों को ग्रुप में करें शेयर उनमें लाये तत्परता।
नकली रसायन सामग्री विक्रय करने वालों पर की जाए कार्यवाही।
आमजन मानस को लाभ मिलने वाले कार्यों का हो प्रचार प्रसार।
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13 मार्च।सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए कटिबंध है जिसके क्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कहा फरवरी माह में जिन विभागों की रैंकिंग में लापरवाही रह गई है और रैंकिंग खराब हुई है ऐसे विभाग सुधार करें उन्हें सचेत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को टॉप टेन सूची में आने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग में संबंधित विभाग मध्यान भोजन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रधानमंत्री मत्स्य योजना में मत्स्य निरीक्षक मुख्यमंत्री युवा रोजगार में जीएमडीआईसी सामूहिक विवाह में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की प्रगति खराब होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन आने चाहिए उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर ग्राम सचिव कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करें और उनके रजिस्ट्रेशन कराये।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित त्यागी 50 लाख तक की परियोजनाओं की महीने के दूसरे तीसरे सप्ताह में बैठक करें उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को 15 दिन में विकास कार्यों की अपने स्तर पर समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए जिससे कि विकास कारों की प्रगति में सुधार हो सके और कोई भी विभाग अधिकारी लापरवाही ना करें उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि जो लापरवाही करेगा वह कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की भी समीक्षा की उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभ लिया जाए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अंतर विभागीय कार्यों को ग्रुप पर शेयर करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा आपस में अधिकारियों का संबंध में अच्छा होना चाहिए जिससे कि सरकारी योजनाओं को गति मिले और आम जनमानस को उसका लाभ प्राप्त हो ।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उनमें गति आए कार्य गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी अखिलेश चौबे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल सहित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

