RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सोहरा ग्राम में 500 पौधे किए गए वितरित।

पौधारोपण छोटा प्रयास हो सकता है लेकिन परिणाम बेमिसाल :बीडीओ, मोहित भारद्वाज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वारा गंगा ग्राम में चलाए जा रहे विशेष अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत बड़हरा प्रखंड के सोहरा पंचायत के सोहरा गंगा ग्राम में शुक्रवार को 500 छायादार और फलदार पौधे का वितरण किया गया। वितरण किए गए पौधे में आम,अमरूद,शीशम ,सागवान,महोगनी ,अर्जुन आंवला ,नींबू,और, ग्रीन सिमर के पौधे उपलब्ध थे ।इस कार्यक्रम के मौके पर मोहित भारद्वाज प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़हरा, अमित कुमार सिंह जिला परियोजना अधिकारी भोजपुर उपस्थित रहे।मोहित भारद्वाज ने कहा कि पौधे लगाना एक छोटा सा प्रयास हो सकता है, लेकिन इसके परिणाम विशाल होते हैं। आज वर्तमान समय में हर व्यक्ति को एक पौधा तो जरूर लगाना ही चाहिए साथ ही साथ पौधे लगाने के साथ उसकी रक्षा करना भी जरूरी है।हर पौधा हमारे जीवन में संतुलन और स्थिरता लाता है। हमें अपने बच्चों को भी पौधारोपण के महत्व के बारे में सिखाना चाहिए ताकि वे भी इस प्रयास में शामिल हों और अपनी धरती को हरा भरा बनाएं। जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और धरती के श्रृंगार के लिए पौधा रोपण करना बहुत आवश्यक है। धरती पर जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे। वातावरण उतना ही शुद्ध रहेगा और अच्छी बरसात होगी। हर व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेना चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में स्वच्छता पर्यवेक्षक अजीत कुमार ,मिल्खा सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष रवि रंजन कुमार, सचिव लव कुमार , श्री निवाश ,चंदन कुमार ,दीपक चौधरी ,रमेश ठाकुर मां गंगा युवा क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह सचिव मनीष कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

देवताओं के नाराजगी के कारण जीवन में आती है परेशानियां : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

स्टार स्टूडियोज़ & सिने1 स्टूडियोज़ की इंटेंस सर्वाइवल थ्रिलर ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर रिलीज़!

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वाल्टर रसेल मीड के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:अबोहर बाई पास जंक्शन पर स्थित सभी विद्यालयों / महाविद्यालयों में 24 और 25 नवम्बर को रहेगा अवकाश

rktvnews

Leave a Comment