RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पद मुक्त को ले छात्र जदयू का अनशन छठे दिन भी जारी।

छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष सदा शंकर राय ने ली अनशनकारियों के स्वास्थ्य की खबर।

परीक्षा नियंत्रक के मामले सहित अन्य अनियमितताओं को ले राज्यपाल,मुख्यमंत्री और विजीलेंश इकाई को लिखा पत्र।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।विगत कई दिनों से चल रहें परीक्षा नियंत्रक को पदमुक्त करने की मांग को लेकर आज छठवें दिन भी छात्र जदयू द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रहा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के “स्पेशल विजिलेंस इकाई ” के आरोपित परीक्षा नियंत्रक को पद मुक्त करने सहित अन्य अनियमितता की एस वी यू से जाँच करवाने को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे आजाद सिंह और सदाशंकर राय का छात्र जदयू प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन ने अनशन स्थल पर पहुच हाल चाल लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया और इस पूरे प्रकरण पर कुलपति से कारवाई की बात कही।बताया गया की कुलपति कारवाई से परहेज करते नजर आए जिसके कारण अभी तक अनशन जारी है।अध्यक्ष ने पूरे प्रकरण को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुचाने की बात कही।अनशन पर बैठे छात्र जदयू अध्यक्ष आजाद सिंह और सदा शंकर राय ने कहा कि अनशन परीक्षा नियंत्रक के हटने और विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 संशोधित धारा 69.04 का अनुपालन कर निलंबित करने, अन्य मुद्दो कंप्युटर इंचार्ज अमरेंद्र नारायण के कार्यकाल मे परीक्षा फल मे बड़े पैमाने पर हुए गड़बड़ी की सुधार प्रक्रिया का स्पेशल विजिलेंस इकाई से जाँच, छात्र संघ चुनाव की तिथि, कैन्टीन चालू करवाने, व महिला कॉलेज आरा मे सरकार द्वारा संविदा नियुक्ति रोक के वाबजूद इसी विश्वविद्यालय से पढ़ते हुए संविदा पर नौकरी का जाँच,एम. बी.ए. मे क्लर्क को धांधली से लेक्चरर बनाने सहित अन्य मुद्दो पर स्पेशल विजिलेंस इकाई से जाँच करवाने को लेकर आज राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेंकर, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सहित स्पेशल विजिलेंस इकाई को पत्र लिखते हुए कुलपति के मिलीभगत की भी जाँच की मांग की।
छात्र जदयू उपाध्यक्ष अनिल यादव ने अनशन स्थल पर आंदोलनकारीयो के समर्थन मे कहा कि विश्वविद्यालय मे घोटाले ज्यादा हो रहे जो शिक्षा के गिरावट का स्तंभ बनेगा।
अनशन पर आए जदयू प्रवक्ता अंजनी सिंह ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक को निलंबित न करना विश्वविद्यालय प्रशासन के कार्यशैली पर ? प्रश्न चिन्ह लगा खड़ा करता है।
जदयू नेता नवीन पाठक ने कहा कि आरोपितों को अयोग्य कुलपति कैसे हटा दे जिनके ख़िलाफ खुद मामले न्यायालय मे चल रहे हो।
वही संगठन के नाज प्रवीन, अल्का पाण्डेय, ज्योति कुमारी,भोला सिंह मोनू कुशवाह हरिओम गुप्ता गुदु यादव मनीष यादव अजय सिंह, योगेश ने पहुच अनशन का समर्थन किया।भोजपुर जिला जदयू अध्यक्ष संजय सिंह ने छात्र संगठन की मांग को गंभीरता से लिया है।छात्र जदयू विश्वविद्यालय कमिटी सहित अन्य छात्र छात्रा उपस्थित रहे जिनमे सोनी सिंह,सपना यादव ,मदन सेठ, मोनी गुप्ता मोनू कुशवाहा, पंकज गुप्ता, गुड्डू ओझा, भोला सिंह,गुड्डू यादव, अंजलि सिन्हा, प्रदीप कुमार, रूपेश सिंह, लीला सोनी, प्रदीप कुमार, विकास सिंह, सुमित सिंह, मोनू यादव, दीपक यादव, नवीन राय, अमित कुमार, मोहम्मद शाहिद, मुन्ना पाठक , दीपक यादव, सहित दर्जनों छात्र- छात्राएँ शामिल रही। बताया गया की अनशनकारी के स्वास्थ्य देखभाल के लिए सिविल सर्जन भोजपुर द्वारा गठित डॉक्टर की टीम ने अनशनकारी छात्र नेता के स्वास्थ्य का अध्ययन किया। सदा शंकर के स्वास्थ्य मे हल्के गिरावट आने की बात कही गई है।अनशन जारी है डॉक्टर ने पानी चढ़ाने का सुझाव दिया है।

Related posts

बिहार सरस मेला: हुनरमंद और आत्मनिर्भर महिलाओं की सफलता की बयां कर रहा दास्तां।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर :तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने 9 माह में 900 करोड़ की लागत से कराया विकास का कार्य,बनाया इतिहास : अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

उत्तराखंड:सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन ग्राम बंदरचुआँ में हुए शामिल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जून 24

rktvnews

Leave a Comment