RK TV News
खबरें
Breaking News

चितौड़गढ़:सीएसआर समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/ चित्तौड़गढ़(राजस्थान) 28 मई। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कक्ष में सीएसआर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने एक-एक कर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों द्वारा सीएसआर के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों, गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक संस्थानों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों के दाना-पानी के परिण्डे लगाने एवं बेसहारा गोवंश के लिए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के अधिकारियों से विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों में आवश्यक विद्यार्थियों, स्टॉफ, संसाधनों आदि की जानकारी औद्योगिक संस्थानों को भी उपलब्ध कराने को कहा ताकि इसके अनुसार वे कार्ययोजना बनाकर सीएसआर गतिविधियां कर सके। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को पौधारोपण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार, डीएफओ विजय शंकर पांडे, यूआईटी सचिव राजेश मेवाड़ा सहित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, एवीवीएनएल, आईसीडीएस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड मझिऑव में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन!ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी बनाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

पटना:मिशन मोड में करें आपदा संबंधी लंबित मामलों का निस्तारण: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रखाना।

rktvnews

राजस्थान:विद्या भारती द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,बौद्धिक और शारीरिक रूप में राष्ट्र को समृद्ध करने वाली शिक्षा की जरूरत : राज्यपाल

rktvnews

दरभंगा:जीविका दीदियों की राखियों से सजेगी भाइयों की कलाई।

rktvnews

Leave a Comment