RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बड़हरा प्रखण्ड के पंचायतों में 2000 पौधों का किया गया वितरण।

मां हमें स्नेह देती है और वृक्ष हमें सांसें: आसमा खातून

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।आज जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वारा गंगा ग्राम में चलाए जा रहे विशेष अभियान एक पौधा मां के नाम के तहत बड़हरा प्रखंड के नारागदा पंचायत के कुदरिया और सिन्हा पंचायत के सिन्हा गांव ग्राम में 2000 छायादार और फलदार पौधे का वितरण किया गया। वितरण किए गए पौधे में आम अमरूद, शीशम ,सागवान, महोगनी ,अर्जुनआंवला ,नींबू, बकाईन, ग्रीन सिमर और बॉस के पौधे उपलब्ध थे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा भोजपुर, आसमा खातून, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर अमित कुमार सिंह, आईटीसी के जिला समन्वय भीम कुमार और दोनों पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रभारी पदाधिकारी आसमा खातून ने कहा कि “मां हमें स्नेह देती है, वृक्ष हमें सांसें” आइए, इस अनमोल संबंध को समझें और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर जीवन को सुरक्षित करें। हर पेड़ हमारे भविष्य की नींव है। जिस तरह से मां स्नेह देती है, वृक्ष जीवन। जिस प्रकार मां की ममता हमें पोषित करती है, वैसे ही वृक्ष हमें ऑक्सीजन, छाया और जीवन देते हैं। आज एक पेड़ लगाएँ और इस धरती को और भी हरा-भरा बनाएं। जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, इनकी रक्षा हमारा कर्तव्य है आइए हम सब मिलकर प्रकृति की सेवा करें, हर पेड़ हमारे भविष्य का प्रहरी है। आज हम सब एक एक वृक्ष लगाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरी-भरी धरती का निर्माण करें । आज इस कार्यक्रम में जो माँ के नाम एक पेड़ लगाना पर्यावरण की रक्षा का एक सुंदर तरीका है। यह न केवल धरती को हरा-भरा बनाता है, बल्कि हमारी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान को भी दर्शाता है। हर पेड़ जो हम अपनी माँ के नाम पर लगाते हैं, वह हमारे पर्यावरण का प्रहरी बन जाता है। इस कार्यक्रम के द्वारा गंगा ग्राम के लगभग 15 से अधिक गांव के युवाओं के बीच 2000 पौधे उपलब्ध कराए गए ।जिसमें मुख्य रूप से सिन्हा, लक्ष्मीपुर कौल छपरा, ज्ञानपुर, सिमरिया, लक्ष्मणपुर संजोइल, कुंदरिया, परशुरामपुर, पोरहा नूरपुर,सोहरा,नारागदा, जोकहरी,मौजपुर मझोली कान्हा छपरा ,और चंदा । इस कार्यक्रम के मौके पर नारागदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राज कुमार सिंह सिन्हा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद समाज सेवी रामवतार सिंह के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मां गंगा युवा क्लब के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह सचिव मनीष कुमार , नागा बाबा युवा क्लब के अध्यक्ष सनी सिंह मातृ युवा संघ के अध्यक्ष छोटन सिंह विक्की सिंह ,शिव ंलगन यादव कुंदन कुमार,सागर कुमार ,आदित्य कुमार,अभिषेक कुमार ,लालू तिवारी ,रवि सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

बेतिया:जिलाधिकारी ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पतिलार, बगहा-01 का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:जिले में आयोजित PM Apprenticeship Mela-सह-भर्ती कैंप में युवाओं का उत्साहपूर्ण सहभाग, 20 अभ्यर्थियों को मिला ऑन-द-स्पॉट ऑफर लेटर।

rktvnews

10 अगस्त को होगा इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का आगाज!जिले के 74 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेगी सौगात।

rktvnews

भोजपुर में लोकतंत्र बचाओ जन अभियान के तहत माले ने विभिन्न जगहों पर जनसंवाद आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर:महिला संवाद कार्यक्रम के तहत नारायणपुर में भूमि भी ओ की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:आंगनबाड़ियों में सप्ताह में तीन बार दूध देने की बजट घोषणा को लागू करे : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment