RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नवादा: डीएम और एसपी ने रजौली एवं हिसुआ विधान सभा के पोलिंग पार्टी के साथ संयुक्त रूप से की ब्रीफिंग।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)17 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा ने आज रजौली इंटर विद्यालय, रजौली डिस्पैच सेंटर में रजौली एवं हिसुआ विधान सभा का पोलिंग पार्टी के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग किये। उन्होंने सबसे पहले सभी पोलिंग पार्टी को एवं सभी कर्मी को रामनवमी के त्योहार का शुभकामना दिये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आपलोग रामनवमी त्योहार से ज्यादा लोकतंत्र के महापर्व के महत्व को समझा और सभी पोलिंग पार्टियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त किये गए सामग्री को अच्छी तरह से मिलान कर लें। कल ईवीएम का डिस्पैच होना है। ईवीएम को सेक्टर पदाधिकारी के साथ सीधे बूथ पर जाने का निर्देश दिये और उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को ईवीएम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि ईवीएम को प्राप्त कर सीधा मतदान केन्द्र पर जाना है। मतदान केन्द्र पर पहुंचने के बाद जितने भी कागजात है, वह कृपया शाम को ही भर लेंगे ताकि मतदान के दिन किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन सुबह में 03ः00 बजे ही उठकर तैयार रहें ताकि मॉक पोल मतदान के 90 मिनट पहले सम्पन्न हो जाये। मॉक पोल के समय कम से कम 02 अभिकर्ता उपस्थित हों। 19 अप्रैल 2024 को मतदान का समय प्रातः 07ः00 बजे से निर्धारित है। उन्होंने कहा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं निर्भिक होकर चुनाव सम्पन्न करें।
पुलिस अधीक्षक, नवादा द्वारा बताया गया कि पुलिस सुरक्षा के बिना ईवीएम को नहीं ले जाने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए ईवीएम को प्राप्त कर सीधा अपने मतदान केन्द्र पर जायें, रास्ते में कहीं न रूकें एवं मतदान को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे।

Related posts

नई कृषि योजना से किसान हो पायेगा धन-धान्य पूर्ण?

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने विधानमंडलों की गरिमा कम होने तथा बैठकों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:श्री सेवा वैष्णव धाम लोदीपुर वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए बड़हरा विधायक।

rktvnews

बक्सर: जिलापदाधिकारी ने निर्माणाधीन पंचायत भवन निमेज का किया निरीक्षण।

rktvnews

घाटों को दर्शनीय स्थलों में विकसित करने हेतु जिला गंगा समिति भोजपुर की टीम ने उपविकास आयुक्त भोजपुर के नेतृत्व में किया निरीक्षण।

rktvnews

अजूबा हिन्दी जागरण

rktvnews

Leave a Comment