RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चेहल्लुम एवं कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अगस्त।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर की अध्यक्षता में चेहल्लुम एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में नगर निगम को शहर में साफ-सफाई एवं कचरा निष्पादन सुनिश्चित करने, पुलिस प्रशासन को भीड़-नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सीसीटीवी निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही, जुलूस मार्ग की पूर्व-जांच, मार्गों की सफाई, मुख्य चौक-चौराहों पर पेयजल व्यवस्था, एम्बुलेंस टीम की प्रतिनियुक्ति, बिजली के जर्जर तारों की मरम्मत, तथा अस्पतालों में मेडिकल टीम और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।
इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आरासदर, आरा अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना प्रभारी (SHO), शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद सहित त्याग पत्र सौंपा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:धार में बनेगा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का स्मृति स्थल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मॉयल ने वित्त वर्ष 2026 में अब तक का जुलाई माह का सर्वाधिक‍ उत्पादन हासिल किया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर-बनाही सङक पर शाहपुर थाना के पास जलजमाव! लोगों को आवागमन मे परेशानी।

rktvnews

Leave a Comment