RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण।

सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)13 फरवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने सयुंक्त रूप से आज नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों (ए.एस कॉलेज, रमा देवी बाजला महिला कॉलेज, आर.मित्रा+2, देवघर कॉलेज) का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था व परीक्षार्थियों के आवश्यक सुविधाओं को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे निरीक्षण के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा आयोजन से संबंधित गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। आगे उन्होंने सभी केंद्रों पर प्रतिभागियों के बैठने के लिए आवश्यक बेंच की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व समुचित प्रकाश एवं सभी केंद्रों पर टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।

Related posts

30 बिहार बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-V में उत्कृष्ट कार्यों हेतु विद्यालयों और कॉलेजों को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा(रा)भोजपुर ने किया महिला संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति के द्वितीय त्रैमासिक (2024-25) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

नवादा: डीएम ने पश्चिम बंगाल के दंपति को बालिका दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु अस्थायी रूप से किया सुपुर्द।

rktvnews

भारत के प्रधानमंत्री भूटान पहुंचे।

rktvnews

बक्सर:यूजीसी नेट में जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय,बक्सर के संस्थापक की दो पोतियों ने उच्च स्कोर प्राप्त कर जिले का नाम किया रौशन।

rktvnews

Leave a Comment