RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विनम्रता फाउंडेशन द्वारा स्टेशन परिसर में जरुरत मंदों के बीच भोजन वितरित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।15 जूलाई को दोपहर का भोजन वितरण कार्यक्रम स्टेशन परिसर में विनम्रता फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया । गरीब एवं असहायों के प्रति संस्था हमेशा से ही संवेदनशील रही है और‌ समय-समय पर गरीबों के लिए साल भर में वह अन्य कार्यक्रम भी करते रहती हैं । इसी क्रम स्टेशन परिसर की तरफ गेट नंबर 1 के तरफ खाने खिलाने की व्यवस्था की गई।विनम्रता फाउंडेशन महिलाओं एवं बच्चों के लिए कार्य करने वाली एक ऐसी संस्था है जो उनके स्वास्थ्य पढ़ाई लिखाई एवं महिलाओं के उत्थान के लिए भी कार्य करती है।
ममता सिन्हा ने कहा कि हमारी संस्था महिलाओं और बच्चियों के लिए तो काम करती ही है लेकिन समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के बीच अपना कर्तव्य वाहन करते हुए जरूरी चीजों के बारे में भी सोचती है।
युवाओं में समाज के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता होना बेहद जरूरी है तभी समाज एक अच्छे भविष्य की तरफ बढ़ पाएगा। संस्था के जागरूक युवाओं की ही देन है जो इस प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जनसेवा के लिए तत्पर खड़े हैं ऐसा संस्था की सचिव खुशबू स्पृहा ने कहा।
भरी दुपहरी की भीषण गर्मी के बावजूद संस्था के सदस्यों ने शांति पूर्वक इस वितरण में भाग लिया। भोजन वितरण में लगभग 150 से ज्यादा गरीब असहाय लोगों के साथ साथ वहां के रिक्शा चालक,आटो चालक समेत यात्रियों ने भी भोजन किया। भोजन की स्वादिष्टता और गुणवत्ता की तारीफ खाने वालों ने कि ।
इस आयोजन में हैप्पी फूड़ डिस्ट्रिब्यूट नामक संस्था ने भी साथ दिया। सदस्यों में संस्था की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती ममता सिन्हा, खुशबू स्पृहा, गौरी तिवारी, अनामिका अमिताभ, रिंकी, मृदुला सिन्हा, प्रियांशु, संस्कार कृष्ण, आशिश, सुशांत बाबा,आदित्य, आशिश,आकाश, बिट्टू , नारायण, दिपक आदि ने भाग लिया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जलापूर्ति योजनाओं की जांच को लेकर प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 अक्टूबर 25

rktvnews

प्रधानमंत्री 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की113 वीं जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर हुआ माल्यार्पण ।

rktvnews

भोजपुर: हुंडई कार की डिक्की से 14 पेटी फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर ऑनलाइन माध्यम से किया बैठक।

rktvnews

Leave a Comment