RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:25जून संविधान हत्या दिवस मनाना नकारात्मक सोच का परिचायक; प्रो.बलिराज ठाकुर

रा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जुलाई।संविधान हत्या दिवस संबंधी अध्यादेश लाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक प्रेस बयान में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो.बलिराज ठाकुर ने इसे केन्द्र सरकार के नेतृत्व की नकारात्मक सोच का परिचायक बताया है ।प्रो.ठाकुर ने कहा कि पिछले दस सालों में मोदी सरकार ने ऐसा निर्णय नहीं लिया था लेकिन ‘अबकी बार चार सौ के पार ‘नहीं आने पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का दंभ और प्रतिकार का भाव छलक पड़ा।यह तो खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे का अनुपम उदाहरण है ।प्रो.ठाकुर ने कहा कि जिस दिन मोदी जी ने ‘अबकी बार चार सौ पार’का झूठा उद्घोष किया था उसे झूठा दिवस के रूप में क्यों नहीं मनाया जाना चाहिए ? श्रीमती इंदिरा गाँधी जी ने जो देशहित में महत्वपूर्ण काम किया उसे क्यों नही याद किया जा रहा है ?श्रीमती गॉधी को 1980 के चुनाव में प्रचंड बहुमत देकर जनता ने उनकी महानता को स्वीकार कर लिया ।उनकी हत्या को सरकार बलिदान दिवस के रूप में मनाने संबंधी अध्यादेश क्यों नहीं ला रही है।देश के महान संत विनोबा भावे ने आपातकाल को अनुशासन पर्व क्यों कहा था ,इस पर भी सरकार को मंथन करना चाहिए ।

Related posts

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन!दुनिया में अमन व शांति के लिए आतंकवाद का ख़ात्मा ज़रुरी: गोलोक बिहारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर : असम व बंगाल मे भाजपा की जीत! शाहपुर मे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न! केरलम मे कांग्रेस का कमाल! तमिलनाडु मे विजय की सुनामी

rktvnews

भोजपुर: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या में भोजपुर पुलिस ने 2 घंटे के अंदर 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

विद्यार्थियों को माता-पिता और राष्ट्र की सेवा का संस्कार दे शिक्षक : राज्यपाल

rktvnews

राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट  की रोक से कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त।

rktvnews

Leave a Comment