RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :नव निर्वाचित तरारी विधायक विशाल प्रशांत का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ अभिनंदन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)07 दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के अध्यक्षता मे तरारी विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक विशाल प्रशांत के स्वागत और सम्मान मे अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
अभिनंदन समारोह कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेतागण और कार्यकताओ ने अपने नव निर्वाचित युवा विधायक का फूल माला,अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किया । जिला कार्यालय सभागार मे गगनचुंबी नारे और तालियों के गड़गड़ाहट से वातावरण गुंज उठा।
कार्यक्रम में शामिल बड़हरा के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि तरारी का चुनाव 2025 विधानसभा चुनाव का दिशा तय कर दिया।तरारी मे पहले भी सुनील पांडेय के द्वारा विकास कार्य हुआ था और अब आज का युवा क्षेत्र का विकास करेगा।
तरारी के नव निर्वाचित युवा विधायक विशाल प्रशांत ने कार्यकताओ का मनोबल बढाते हुए संगठन के मजबुती ओर विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबुत संगठन है।संगठन का उदेश्य सता प्राप्त करना नही बल्कि सेवा और समर्पण से देश का विकास करना होता है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास की नीति पर पर काम करती है।मैं तरारी का विधायक ही नही,बल्कि भोजपुर जिला का बेटा हूँ और जब कभी भी किसी को जरूरत होगा, तब मै उपलब्ध रहूँगा।आप सभी का प्रेम ही मुझे शक्ति प्रदान करेगा।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने तरारी विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत से हम सभी कार्यकताओ का मनोबल ऊँचा हो गया और हम निश्चित रूप से 2025 विधानसभा चुनाव मे सातो सीट जितेंगे। अब तरारी मे विकास की राह खुल चुका है।
वहीं संगठन पर्व जिला प्रभारी रूप नारायण मेहता ने संगठन की मजबुती और विस्तार पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि पार्टी के मजबुती के लिए बूथ,म़डल और और जिला मे स़गठन मजबुत होना चाहिए।अभी संगठन चुनाव की तैयारी चल रही है और भोजपुर जिला मे संगठन का मजबुत विस्तार होगा।तरारी सहित चारो विधानसभा के उप चुनाव मे एनडीए की जीत मगध और शाहाबाद सहित बिहार मे एनडीए की मजबुती का परिचायक है।
जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, आरा मेयर इंदु देवी सहित अन्य नेताओ ने नवनिर्वाचित विधायक विशाल प्रशांत को बधाई देते हुए पार्टी के मजबुती पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में हरेन्द्र पांडेय,राजेन्द्र तिवारी, सियाराम सिंह अशोक शर्मा,ईं धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, लव पांडेय,राकेश स़िह, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, राजकुमार कुशवाहा, संजय कुमार सिंह,धीरज सिंह,निशांत सेंगर,रामदिनेश यादव ,सुषुमलता, ममता सिंह,सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी,सहयोगी सहित नेतागण और सैकड़ो कार्यकर्तागण थे।

Related posts

भोजपुर: मतदान करने के लिए विद्यालय के बच्चों ने अपने माता पिता को लिखा अपील पत्र।

rktvnews

पटना:इंटरनेशनल ब्राइडल शो का ग्रैंड फिनाले संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को भोपाल तथा शहडोल आगमन।

rktvnews

दुमका:जिला शिक्षा पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई सभी लापरवाह कर्मियों का वेतन बंद।

rktvnews

ट्राई ने “एनकरेजिंग इनोवेटिव टेक्‍नोलॉजीस, सर्विसेज, यूज केसेस एंड बिजनेस मॉडल्‍स थ्रू रेगुलेटरी सैंड बॉक्‍स इन डिजिटल कम्‍युनिकेशन सेक्‍टर” पर सिफारिशें प्रस्‍तुत कीं।

rktvnews

चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं बल्कि गंभीर चिंता पैदा करने वाली :शिवानंद तिवारी

rktvnews

Leave a Comment