हनुमानगढ़/राजस्थान 27 जून । शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि कोई भी स्कूल मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रहे तथा बिल्डिंग का टेकओवर तभी हो जब उसमें इलेक्ट्रिसिटी और पानी की सुविधा उपलब्ध हो जाए । स्कूलों के अंदर 79 शौचालयों की सेंक्शन जिला परिषद को भेजी गई है, कार्य सही तरीके से हो यह जरूरी है । डीईओ को निर्देश दिए कि बिना बाउंड्रीबॉल वाले 78 स्कूलों कि स्पष्ट रिपोर्ट दे ताकि बालिका स्कूलों की बाउंड्रीवॉल के लिए सर्वप्रथम प्रयास किए जा सके ।
मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना कि समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने पीईईओ लेवल पर बच्चों के बैंक खाता संख्या को चेक कराने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश हेतु प्राइवेट स्कूलों का सीबीईओ निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि वास्तविक में बच्चे अध्ययन कर रहे है और बच्चों को प्रवेश से संबंधित दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि वास्तविक सत्यापन करके रिपोर्ट बनाए कि कितने बच्चे आरटीई के तहत पढ़ रहे हैं ।
रूक्मणि रियार ने निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा अगर सरकारी स्कूल में आए तो, उसे हर हालत में प्रवेश दिया जाए । चाहे उसके पास टीसी हो या नहीं । उन्होंने कहा कि अगर सरकारी स्कूल में ही धक्के खाने पड़े तो फ्री एजुकेशन का कोई मतलब नहीं रह जाता । नए सत्र में प्रवेश हेतु जिला कलेक्टर ने कहा कि पीईईओ के टारगेट निश्चित करें तथा निर्धारित 10% से अधिक नामांकन बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करें। सबसे अधिक प्रवेश देने वाले पीईइओ को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाए तथा प्रवेशोत्सव कि तैयारियों के लिए सीबीईओ को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए । अगले 6 महीने में सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो। जिला कलेक्टर ने गलत आंकड़े पेश करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आंकड़े सही और अपडेट रखे। केजीबीवी नोहर कि प्रगति से असंतुष्ठ जिला कलक्टर ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस दे और अगर निर्धारित समय सीमा के काम नहीं होता तो उनके वर्क ऑर्डर रद्द करें।
डीईओ हंसराज जाजेवाल ने बताया कि 91.15 फीसदी बच्चों का आधार प्रमाणीकरण हो गया है, 99.83 फीसदी बच्चों को मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना के अंतर्गत निशुल्क यूनिफॉर्म के दो सैट उपलब्ध करवा दिए है । जिले में 61 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है , 28 नए महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम विधालय इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे । इनमें नियुक्ति के लिए इंटरव्यू हेतु आवेदन मांगे गए है , जरूरत पड़ने पर संविदा अध्यापकों की भी नियुक्तियां कि जायेगी । महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 9824 अंग्रेजी माध्यम में और 1204 हिंदी माध्यम में बच्चे पंजीकृत है । आरटीई के पुनर्भरण 2022-23 का शत प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है । जिले में कुल 1140 विधालय है, जिसमें 1,31,129 नामांकन है । मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में अब प्रत्येक दिन पाउडर दूध उपलब्ध करवाया जा रहा है।
बैठक में जिला कलेक्टर ने राज्य में शिक्षा के बढ़ते कदम, नवभारत साक्षर कार्यक्रम, ज्ञान संकल्प पोर्टल, मिशन ज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा, विद्यादान कोष,आदर्श और उत्कर्ष विद्यालय समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। साथ ही समसा के अंतर्गत डीएमएफटी फंड, एमएलए लैड, मुख्यमंत्री जन सहभागिता कार्यक्रम इत्यादि से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य क्वालिटी के साथ समय पर पूरा करने व पूरे हुए कार्यों का लोकार्पण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने नोहर, भादरा और पीलीबंगा में बन रहे केजीबी हॉस्टल निर्माण को लेकर भी समीक्षा की, जिसमें भादरा और पीलीबंगा का कार्य पूर्ण हो चुका है । बैठक में जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के अंतर्गत प्रत्येक दिन बच्चों को दूध पिलाने और दूध के सही वितरण को लेकर सभी सीबीईओ को निर्देशित किया ।
बैठक में जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार के अलावा सीडीईओ एवं डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, सहायक निदेशक सुभाष चंद्र घोटिया, एसीईओ सुनिल छाबड़ा, सीबीइओ भादरा रामानुज प्रसाद, हरपाल सिंह, सीबीईओ नोहर बीर सिंह, सदस्य प्रताप सिंह चोपड़ा, सदस्य बिंदु शर्मा, विद्युत विभाग एक्सईएन अरुण कुमार शर्मा, डाइट से जगदीश चंद्र सोलंकी, आईसीडीएस एएसओ अरुण कुमार, हेमलता, समसा जगदीश राय,एसीबीईओ रोहिताश कुमार कड़वासरा, सीबीईओ पीलीबंगा कृष्ण लाल सिहाग, एसीबीईओ पीलीबंगा पूर्णराम, समसा एपीसी हरलाल सहारण, पुरषोत्तम दास, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, सीबीईओ रावतसर दुलीचंद शर्मा, सीबीईओ संगरिया शिवरतन, सीबीईओ हनुमानगढ़ सीमा , एसीबीईओ रावतसर सरोज इत्यादि उपस्थित रहें ।

