RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

स्मृति शेष रामेश्वर प्रसाद सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

आरा/भोजपुर 28 दिसंबर।आज डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा के बड़े भाई स्मृतिशेष रामेश्वर प्रसाद सिंहा के श्राद्ध कर्म और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम उनके महादेवा रोड स्थित निवास पर आयोजित हुआ।लगभग 73 वर्षिय स्व.सिन्हा मूलत ग्राम धमार के निवासी रहे ,वर्तमान में महाजन टोली 1, महादेवा हनुमान मंदिर के पास,आवास है। गांव के स्कूली शिक्षा ग्रहण करते हुए पटना कॉमर्स कॉलेज से स्नातक और महाराजा कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। ये ज्योति मशीनरी स्टोर्स,करमन टोला में फर्म था। फुटबॉल से काफी लगाव था और रोज टीम के साथ महाराजा कॉलेज के ग्राउंड में फुटबॉल खेलते थे।ये बिल्कुल स्वस्थ, युवा, व्यवहार कुशल, हंसमुख,
धार्मिकता और संस्कारिकता, इनकी विशेष खुबी थी। इनके तीन लड़के राकेश कुमार सिंहा, राजेश कुमार सिंहा ,तथा अमित कुमार सिंहा तीनों शादीशुदा और नौकरी में हैं। पूरा भरा पूरा परिवार है। इसी अप्रैल में एक और बड़े भाई स्मृति शेष कामेश्वर प्रसाद सिंहा का स्वर्गवास हो गया था। आज विधि विधान से पूजा पाठ के बाद ब्राह्मण भोज हुआ। इसीक्रम में श्राद्ध कर्म और पुष्पांजलि अर्पित करने वाले शहर के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय, प्रो कन्हैया बहादुर सिंन्हा, रेडक्रॉस के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बी पी सिंह, सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व वार्ड पार्षद डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज टीम के साथ, सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश कुमार उर्फ लड्डू यादव, एसीएमओ भोजपुर डॉक्टर के एन सिंन्हा, आनंद मोहन सिंन्हा, पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय, दिलीप कुमार सिन्हा ,विद्यार्थी परिषद के छोटू सिंह, आदित्य कुमार, अमित कुमार केसरी, पूर्व शाखा प्रबंधक अवधेश पांडेय, बालाजी सहाय,डा राम सुरेश पांडेय, पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश मुन्ना, डॉ संजीव कुमार सिन्हा ,फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष आर डी सिंह, राष्ट्रीय सागर अखबार के संपादक दिलीप कुमार, अशोक शर्मा, यूथ फॉर सेवा के प्रांतीय संयोजक आनंद कुमार, अधिवक्ता तारकेश्वर नाथ ठाकुर, अधिवक्ता वरुण पटेल, अधिवक्ता डॉक्टर संदीप कुमार, वार्ड पार्षद रेखा जैन, भाजयुमो अध्यक्ष विभू जैन ,अधिवक्ता कृष्ण मोहन ठाकुर, डॉक्टर मोहन तिवारी ,डॉक्टर अजय पांडे, डॉ अरविंद कुमार सिन्हा, डा आलोक कुमार सिंह, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह,नीरज कुमार केसरी, विवेकानंद सिंह, श्याम नारायण सिंह, अमित कुमार सिन्हा,वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह सहित अन्य शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सदस्य,देर तक आते जाते रहे।

Related posts

क्या अब हम ‘सच्चा इतिहास’ फ़िल्मों के ज़रिये पढ़ेंगे!

rktvnews

अग्नि पीड़ित परिवार से मिले माले नेता!

rktvnews

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को भारत सरकार के सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस से पेंशन वितरण की मंजूरी।

rktvnews

मोतीहारी:पदाधिकारी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सभी जरूरी चीजों के देख लें- उप विकास आयुक्त

rktvnews

बक्सर:ट्रक से 6651 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय एक दिवसीय पशु मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment