RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:जिला प्रशासन की बहुत ही पारदर्शी पहल ,घर बैठे लोगों को मिल रहे है ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने ड्राइविंग टेस्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के घर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड का किया वितरण।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखण्ड)10 जुलाई ।उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देश पर प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी, रामगढ़ मनीषा वत्स ने ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत ड्राइविंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के घर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड का किया वितरण।
इसी क्रम में बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, रामगढ़ श्रीमती मनीषा वत्स ने जिले के विभिन्न अलग-अलग क्षेत्रों में 6 अभ्यर्थियों के घर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड का किया वितरण किया यथा राजेश प्रसाद पतरातू बस्ती रामगढ़, चंदन कुमार बरकाकाना, संतोष गुप्ता पारसोतीया रामगढ़, शुभम बेदिया रामगढ़ कैंट सहित अन्य के बीच वितरण किया गया।साथ ही मौके पर लोगों को आस्वस्थ किया कि ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने के बाद ड्राइविंग टेस्ट में सफल के उपरांत शीघ्र ही परिवहन कार्यालय द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाता है साथ ही उन्होंने कहा कि जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन किए गए लोगों के बीच पुरी प्रदर्शित के साथ जल्द से जल्द ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत रहती है।ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया काफी आसान एवं पारदर्शी है। योग्य पात्र किसी भी प्रज्ञा केंद्र से या स्वयं भी www.sarthi.parivahan.gov.in पर जाकर ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं।
इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दे साथ ही सभी वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा हेतु निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की ।

Related posts

भोजपुर:ट्रेन दुर्घटना में मृत और घायलों के सद्भावना में स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान।

rktvnews

महिला कॉलेज,आरा में संग्रहालय एवं अभिलेखागार का ऐतिहासिक महत्व पर गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर के जाने मतदान के अनुभव।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात, आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण।

rktvnews

झारखंड:मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित : के. रवि कुमार

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने देवघर बाईपास व मधुपुर बाईपास नई बी0जी0 रेललाईन परियोना के चल रहे कार्यों को लेकर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment