RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:तरारी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के सन्दर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिंधियों संग बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में तरारी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के सन्दर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष /सचिव के साथ बैठक की गयी। उक्त बैठक में अभ्यर्थी व्यय का लेखा पंजी संधारण, सामग्री दर निर्धारण,आदर्श आचार संहिता का अनुपालन एवं निर्वाचन से सम्बंधित अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग द्वारा अभ्यर्थी व्यय लेखा से सम्बंधित प्रशिक्षण भी दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी राजनैतिक दल एवं अभ्यर्थी आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से सभा, जुलुस, कार्यक्रम आदि की अनुमति लेकर करेंगे।हैलीपेड की अनुमति जिला निर्वाचन पदाधिकारी के स्तर से दिया जाएगा।
उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर,नोडल/सहायक नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय कोषांग एवं नोडल पदाधिकारी आदर्श आचार कोषांग भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा की जनता ही मेरा बल, सेवा ही मेरा धर्म : सूर्यमान सिंह

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में न्यायाधिपति रविन्द्र कुमार अग्रवाल को दिलाई शपथ।

rktvnews

राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:लोकगीत कार्यशाला समापन पर बोले डा दीपक, लोकगीत दिल से निकला भावनात्मक आवाज है।

rktvnews

झारखंड:स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर नए मतदाताओं के साथ कॉफी विथ डीसी कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

400 के नारे को मिला वैशाखी का सहारा : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह

rktvnews

Leave a Comment