RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:लोगों का एक ही जगह पर समाधान करना समाधान शिविर का लक्ष्य :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनतीं डीसी मोनिका गुप्ता।

समाधान शिविर में आईं 112 शिकायतें।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )10 जुलाई। राज्य सरकार की पहल पर लग रहे समाधान शिवरों में हो रहे त्वरित समाधान से नागरिकों में खुशी है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में कई नागरिकों का मौके पर ही काम हुआ। आज जिला के सभी समाधान शिविरों में कुल 112 शिकायतें आईं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
जिला एवं उपमंडल स्तर पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होने वाले इन दैनिक शिविरों के माध्यम से हजारों मामलों का समाधान किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने भी डीसी कोर्ट में परिवार पहचान पत्र संबंधी मुद्दों का समाधान किया। समाधान शिविर नागरिकों के लिए आशा की किरण बन गए हैं। उनकी सुविधा और प्रभावशीलता के लिए सराहना की गई है। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य एक ही जगह लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।
इस मौके पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बागपत:जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में सम्पन्न हुआ पुरा महादेव महाशिवरात्रि महापर्व।

rktvnews

भारत को एक रणनीतिक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सरकार घरेलू रक्षा औद्योगिक इको-सिस्‍टम का एक सुदृढ़ आधार विकसित कर रही है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ के उपरांत फैलने वाली बीमारियों को लेकर एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया निरीक्षण।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने छह कोयला खदानों के लिए निहित आदेश जारी किए और दो खदानों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

अब बदलिए पुरानी आदत, लेंसकार्ट ला रहा है फ्री लेंस रिप्लेसमेंट प्रोग्राम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment