RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की तीन ट्रॉफियों का अनावरण किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 जुलाई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 की तीन ट्रॉफियों का अनावरण किया। इन ट्रॉफियों में डूरंड कप, प्रेसिडेंट कप और शिमला ट्रॉफी शामिल हैं।
इस अवसर पर संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल, दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय खेलों में से एक है। जब पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हजारों प्रशंसकों के सामने खेलते हैं, तो खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है।
राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2024 में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि चाहे वे हारें या जीतें, खेल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए और उन्हें दूसरी टीमों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी खेल में आवेग और जुनून होता है, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने और खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का पूरा प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी दृढ़संकल्प और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करेंगे।
राष्ट्रपति ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से भारत में फुटबॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

Related posts

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने वर्मम थेरेपी का उपयोग करके उड़ान के दौरान त्वरित चिकित्सीय हस्तक्षेप करने वाले सिद्ध चिकित्सकों की सराहना की।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व , मुख्यमंत्री की कलाई पर बहनों और छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के संबंध में मतदेयस्थलों की मूलभूत सुविधाओं के संबंध में की बैठक।

rktvnews

भोपाल:पहला सुख निरोगी काया, फिट रहें, नशे से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गिरीडीह:जनजातीय कार्य मंत्रालय,संयुक्त सचिव बी० एन० प्रसाद की अध्यक्षता में PM JANMAN, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment