RKTVNEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)14 अप्रैल।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण, भयमुक्त एवं प्रभावी ढंग से सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत 11- बागपत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये जनपद में तीन विधानसभा छपरौली बड़ौत बागपत आती है जिसके लिये 979मतदेय स्थल है जिस पर 26 अप्रैल2024 को मतदान होगा जिसमें 973029 जनपद के मतदाता लोकतंत्र के महा पर्व देश के गर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे उन्होंने कहा सभी मतदाताओं को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी ,रैम्प, फर्नीचर, शौचालय, छाया, आदि की व्यवस्था का रहे उन्होंने कहा सभी बूथों पे साइनेज लगे हो रूट चार्ट के आधार पर जिससे आने जाने बाले को कोई असुविधा ना हो बूथ पर लाइट की स्विच फोन व्यवस्था होनी चाहिए । जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए की सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल सभी मतदेय स्थलों की पूर्ण व्यवस्था की 21 अप्रैल तक सत्यापन रिपोर्ट देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी दिव्यांग मतदाता को बूथ तक पहुंचने में किसी तरह की कोई समस्या ना हो उन्होंने कहा ऐसे मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर अवश्य रहे प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ मित्र बनाए जाएं इसकी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई है जो आई कार्ड मैं एक पार्टिकुलर एनसीसी ड्रेस पहनेगी और मतदाताओं की हेल्प करेंगे।
जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए हैं जो अपने पोलिंग स्टेशनों (मतदेय स्थलों) का निरन्तर भ्रमण कर निरीक्षण करें। ए०एम०एफ० के अन्तर्गत मतदाताओं को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी ,रैम्प, फर्नीचर, शौचालय, छाया, आदि की व्यवस्थाओं का भौतिक रूप से सत्यापन कर लें जिस बूथ पर भी कोई समस्या होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक रिटर्निग ऑफिसर की होगी। उन्होंने कहा निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी मतदान कराने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव समस्त एसडीएम खंड विकास अधिकारी अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

