RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व , मुख्यमंत्री की कलाई पर बहनों और छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)20 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है। यह हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।
श्री शर्मा सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों और छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे परिवार और समाज की नींव हैं। बहन जब भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है, तब हर कठिनाई से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। श्री शर्मा ने कहा कि वह सदैव बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए तत्पर हैं एवं उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध भी है।
मुख्यमंत्री आवास पर आई बहनों और छात्राओं ने भावपूर्ण रूप से मुख्यमंत्री श्री शर्मा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने सभी से स्नेहिल मुलाकात की और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई दी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जिला पुस्तकालय निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 नवंबर 25

rktvnews

पटना:नए साल पर कानून-व्यवस्था सुदृढ रखने को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, सभी जिलों को आवश्यक निर्देश।

rktvnews

विपरित परिस्थितियों में भी सुलोचना देवी ने बनाई एक कुशल व्यवसाई के रूप में अपनी पहचान।

rktvnews

भोजपुर: ब्रज किशोर पाठक रचित “गीता सुगीता” का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment