RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे बाढ के मद्देनजर एसडीओ ने बैठक मे की समीक्षा। 

शाहपुर में एसडीओ संजीत कुमार ने संभावित बाढ़ को लेकर समीक्षात्मक बैठक की

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के सभागार में 2024 के संभावित बाढ की तैयारी को लेकर जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीओ संजीत कुमार ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ संभावित बाढ  पर चर्चा की और फीडबैक लिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने बाढ सूची से वंचित लोगों का नाम जोङने, सूची अपडेट कर पोर्टल पर अपडेट करने, नाव की व्यवस्था करने, ऊँचे स्थान पर शरणार्थियों के लिए शरण स्थल का चुनाव कर सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि बाढ के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं उठानी पङे। उन्होंने कहा कि बाढ़ कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बीडीओ राकेश कुमार ने बाढ की तैयारी के संबंध मे पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को टास्क सौंपा ताकि बाढ के पहले सभी तैयारी पूरी कर ली जाय। सीओ शम्मा परवीन ने विभिन्न पदाधिकारियों को दिये गए टास्क को ससमय पूरा करने को कहा ताकि समय से पहले सभी तैयारी पूरी हो जाय। सीओ बिहिया रचना कुमारी ने कहा कि बाढ की तैयारी मुस्तैदी के साथ की जा रही है और दिए गये टास्क को हम सब मिल जुल कर पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बाढ संबंधी काम को तेजी से निपटाने को कहा ताकि बाढ के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पङे। बैठक में एसडीओ संजीत कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ शाहपुर शम्मा परवीन, सीओ बिहिया रचना कुमारी, शाहपुर के  कार्यपालक पदाधिकारी मो निशात आलम, एमओ मार्कंडेय सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलाम सरवर, प्रखंड  सांख्यिकी पदाधिकारी शशिभूषण सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी मो अतिउल्लाह अंसारी, बाल विकास परियोजना विभाग, प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, बीडीसी संतोष पासवान, प्रधान सहायक राजू कुमार, अंचल नाजिर जीतेन्द्र कुमार, सीआई शशि चौबे, राजस्वकर्मी इंद्रजीत कुमार, विद्युत विभाग, मुखिया भरत ओझा, मुखिया बीरबल सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डीडीसी द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग की बैठक में अटल कला भवन व कलाकार पेंशन योजना पर विशेष बल।

rktvnews

गांधी इच्छा के विरुद्ध सत्याग्रह में शामिल हुई थी कस्तूरबा।

rktvnews

प्रकृति के वेदनाओं को प्रदर्शित करती अजय गुप्ता अज्ञानी की रचना “इत्तफाक नहीं है”।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुसरण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : आरा रेलवे स्टेशन से सब्जी की टोकरी में शराब बरामद।

rktvnews

भोजपुर: आरा के चंदवा सामुदायिक भवन में मनाई गई संत रवि दास की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment