RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

आपदा शासन सचिव पीसी किशन ने किया हनुमानगढ़ का दौरा।

हनुमानगढ़/राजस्थान 30जुलाई। आपदा प्रबंधन, राहत एवं नागरिक सुरक्षा विभाग शासन सचिव श्री पीसी किशन शनिवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पिछले दिनों घग्घर नदी में पानी की अधिक आवक के चलते बाढ़ की संभावनाओं के मद्देनजर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का बैठक कर ब्यौरा लिया। बैठक में बाढ़ के खतरे के बीच जिला प्रशासन की ओर से किए गए बेहतरीन प्रबंधन की सराहना की।
पीसी किशन ने बताया कि इस बार हरियाणा, हिमाचल प्रदेश पंजाब में अधिक बारिश हुई है। राजस्थान में भी पहले की अपेक्षा अधिक बारिश दर्ज की गई है। अधिक बारिश के कारण जिले में करीब 15 दिन तक बाढ़ का खतरा रहा, लेकिन इस स्थिति को जिला प्रशासन ने बेहतर तरीके से नियंत्रित किया और पानी का जीडीसी, नाली बेड, आईजीएनपी में बेहतर तरीके से प्रबंधन किया । जीडीसी और नाली बेड में क्षमता से अधिक पानी चलाया गया परंतु फिर भी नियंत्रण बनाए रखा। इससे पहले 1995 में इतनी अधिक मात्रा में पानी आने से बाढ़ की स्थिति पैदा हुई थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इस मुश्किल घड़ी में अच्छा कार्य किया है। अब पानी घटने से खतरा टल गया है, पिछले 15 दिनों में विभाग की ओर से लगातार मॉनिटरिंग की गई ।

सर्वे कर एक महीने में मिलेगी आदान अनुदान की सहायता

मुख्य सचिव ने भी लगातार वीसी के जरिए हालातों का जायजा लिया। किशन ने बताया कि एसडीआरएफ के मापदंड केन्द्र सरकार तय करती है, दस्तावेजों में कमी रहने पर भुगतान नहीं हो पाता, इसके लिए तीन स्तर पर प्रक्रिया होती है। प्रथम स्तर में जिला कलेक्टर द्वारा मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया होती है, जिला कलक्टर के स्तर पर कार्यवाही में दिक्कत आने पर आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग को प्रकरण स्थानांतरित किया जाता है। जहां विभाग की ओर से मुख्य सचिव के साथ बैठक कर स्वीकृति दिलवाई जाती है। पीसी किशन ने बताया कि अभी सर्वे किया जाना शेष है, उसके बाद ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान के तहत एक माह में उचित मुआवजा दिया जाएगा।

बतौर जिला कलेक्टर शुरू कि लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

शासन सचिव पीसी किशन ने पूर्व में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में जिला कलक्टर रहते शतरंज खेल के विकास के संबंध में भटनेर शतरंज विकास समिति की स्थापना की थी। शनिवार को उनके हनुमानगढ़ पधारने पर हनुमानगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन द्वारा करवाई गई शतरंज प्रतियोगिता-2023 के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही किशन के जिला कलक्टर कार्यकाल में स्थापित कोल्ड 39 लाइब्रेरी में से जिला मुख्यालय स्थित प्रजापति धर्मशाला में जेसी बोस के नाम से स्थापित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया । शतरंज प्रतियोगिता को जीवंत रखने के सहयोग हेतु प्रेम सिंह आर्बिटर, डॉ राजवीर एवं बृजमोहन सोखल को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थापित सातों लाइब्रेरी के बच्चों ने हिस्सा लिया।
बैठक में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम प्रतिभा देवठिया, जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, एएसपी श्री जस्साराम बोस, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा, एसई शिवचरण रेगर, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनिल अग्रवाल, डीएसओ श्री विनोद ढाल, डीटीओ संजीव चौधरी, एसीएमएचओ रवि खीचड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

इंदौर:मत्स्य विभाग के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने इंदौर में मत्स्यबीज संबंधित गतिविधियों का किया अवलोकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान अभिनेता राज कपूर के शताब्दी समारोह के अवसर पर कपूर परिवार से बातचीत की।

rktvnews

दरभंगा:प्रमण्डल के 50वें वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी किया गया लोगो।

rktvnews

गोरखपुर:श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में कवि गोष्ठी सह सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

राजस्थान:सहकारिता मंत्री ने गोपाल क्रेडिट कार्ड एवं शिक्षा ऋण योजनाओं के चेक किए वितरित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!राजस्व के निर्धारित लक्ष्य को ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment