RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर का निरीक्षण एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)09 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर का निरीक्षण एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा उद्योग विभाग के बियाडा स्थित कार्यालय परिसर में की गई।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यालय का रंग-रोगन कराने एवं पुराने सामग्रियों को नीलाम/निस्तारित करने तथा कार्यालय के सभी पंजियों का संधारण सुचारू रूप से किए जाने का निर्देश दिया गया।
इसके उपरांत महाप्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं बैंक समन्यवकों के साथ समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। सभी पदाधिकारियों को बैंकवार/प्रखण्डवार कार्य आवंटन करते हुए साप्ताहिक रूप से समीक्षा करने का निदेश दिया गया।
बैंक प्रबंधकों को अपने स्तर से भी विभिन्न योजना अन्तर्गत आवेदनों का सृजन करने तथा लंबित आवेदनों पर निश्चित समय में कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर को निर्देश दिया गया के सभी उद्योग मित्रों के साथ साप्ताहिक समीक्षा करते हुए उनका व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित करेंगे एवं आगामी बैठक में उपलब्धि असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में चयनमुक्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अंतर्गत आवंटित कुल लक्ष्य 190 के विरूद्ध 74 आवेदनों की स्वीकृति के साथ बक्सर जिला का राज्य में प्रथम स्थान है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
पी0एम0ई0जी0पी0 योजना अंतर्गत कुल लक्ष्य 272 के विरूद्ध 49 आवेदनों की स्वीकृति के साथ जिला का राज्य में पांचवा स्थान है।
जेड सर्टिफिकेसन में बक्सर जिला का स्थाना आठवाँ है। उद्यम पंजीय में आवंटित लक्ष्य 33575 के विरूद्ध 14187 पंजीकरण के साथ जिला का स्थान पंद्रहवा है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
लक्ष्य के विरुद्ध विभिन्न योजनाओं में उपलब्धि नहीं होने के कारण सभी संबंधित से स्पष्टीकरण करने तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर को भी अपना वस्तु स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया।
महाप्रबंधक एवं सभी उद्योग विस्तार पदाधिकारी को नियमित रूप से बैंक जाकर आवेदनवार समेकित प्रतिवेदन तैयार करने का निदेश दिया गया। समीक्षात्मक बैठक के पश्चात जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

Related posts

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

आरईसी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया।

rktvnews

जयपुर:राजसमंद में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात।

rktvnews

बिहार: सुपौल:रबी महाभियान 2024 का जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा, राज्य हित के महत्वपूर्ण फैसलों की दिशा में ठोस कदम।

rktvnews

Leave a Comment