RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 12 मई को गुजरात का दौरा करेंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली,11 मई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 मई को गुजरात का दौरा करेंगे। करीब साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ के अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे गांधीनगर में करीब 4400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. अपराह्न करीब 3 बजे प्रधानमंत्री गिफ्ट सिटी का दौरा करेंगे।

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

गांधीनगर में कार्यक्रम के दौरान 2450 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें नगर विकास विभाग, जलापूर्ति विभाग, सड़क एवं परिवहन विभाग और खान एवं खनिज विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है उनमें बनासकांठा जिले में बहु ग्राम पेयजल आपूर्ति योजनाओं का विस्तार, अहमदाबाद में रिवर ओवरब्रिज, नरोदा जीआईडीसी में जल निकासी संग्रह नेटवर्क, मेहसाणा और अहमदाबाद में सीवेज उपचार संयंत्र, दहेगाम में सभागार आदि शामिल हैं। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें जूनागढ़ जिले में बल्क पाइपलाइन परियोजना, गांधीनगर जिले में जलापूर्ति योजनाओं का विस्तार, फ्लाईओवर पुलों का निर्माण, नए जल वितरण स्टेशन, विभिन्न नगर नियोजन सड़कें आदि शामिल हैं।

प्रधान मंत्री PMAY (ग्रामीण और शहरी) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, साथ ही योजना के तहत निर्मित लगभग 19,000 घरों के गृह प्रवेश में भी भाग लेंगे। वह कार्यक्रम के दौरान योजना के लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे। इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय लगभग 1950 करोड़ रुपये है।

गिफ्ट सिटी में पीएम

प्रधानमंत्री ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी’ (गिफ्ट सिटी), गांधीनगर जाएंगे। यात्रा के दौरान वह गिफ्ट सिटी में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे। गिफ्ट सिटी में उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं को समझने के लिए GIFT IFSC संस्थाओं के साथ बातचीत भी होगी। प्रधानमंत्री ‘अंडरग्राउंड यूटिलिटी टनल’ और ‘ऑटोमेटेड वेस्ट कलेक्शन सेग्रीगेशन प्लांट’ सहित शहर की प्रमुख बुनियादी सुविधाओं का भी दौरा करेंगे।

अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन

प्रधानमंत्री अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में भाग लेंगे, जो अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का 29वां द्विवार्षिक सम्मेलन है। इस सम्मेलन का विषय ‘शिक्षक परिवर्तनकारी शिक्षा के केंद्र में हैं’ है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर महावतपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पटना में भव्य अभिनंदन!आमजन के जीवन में बदलाव लाने और नई पीढ़ी को संस्कारित करना मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने कृषि वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का जगदीशपुर अनुमंडल में किया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

टेलीमैटिक्स विकास केंद्र 104वें स्कोच शिखर सम्मेलन के दौरान सेल ब्रॉडकास्ट समाधान के लिए स्कोच पुरस्कार 2025 से सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जर्मन गायिका कैसमै की प्रशंसा की।

rktvnews

Leave a Comment