RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिलंबन

परीक्षा में लापरवाही को लेकर भिंड के सहायक प्राध्यापक डॉ. माहौर निलंबित।

आयुक्त उच्च शिक्षा ने अनुविभागीय अधिकारी, लहार के प्रतिवेदन पर की कार्यवाही।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 08 जुलाई।आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा भिंड जिले के शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार माहौर को पद का दुरुपयोग, स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही के गंभीर कदाचरण कृत्यों के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में 5 जुलाई को दो पाली, सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 में बी.ए./बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं संचालित थी, जिसके केंद्राध्यक्ष सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार माहौर थे। अनुविभागीय अधिकारी, लहार द्वारा उक्त परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें तीन नकल प्रकरण बनाए गए। निलम्बन काल में डॉ० दिनेश कुमार माहौर का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय भोपाल नियत रहेगा और निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
उल्लेखनीय है उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने उच्च शिक्षा विभाग को परीक्षाओं की पवित्रता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। श्री परमार ने परीक्षाओं जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही करने के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

Related posts

अभाविप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पहले चरण के मतदान के लिये की गई हैं चाक-चौबन्द व्यवस्थायें।

rktvnews

भोजपुर:संत रविदास की गथा कों युग युगांतर तक किया जाएगा याद : रघुपति यादव

rktvnews

राघवेंद्र सिंह खरवार ने असहायों और गरीबों के बीच मनाया विजयादशमी का त्योहार!प्रजा खुश तो राम खुश: खरवार

rktvnews

भोजपुर:जीरो माइल–पातर व जीरो माइल–असनी पथ चौड़ीकरण एवं ड्रेनेज कार्य का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित समाहरणालय भवन का निरिक्षण कर संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment