RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अभाविप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतले में लगाई आग।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 4 अक्टूबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई द्वारा स्थानीय त्रिभुवानी कोठी मोड़ पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज चौधरी के नेतृत्व में नीतीश कुमार का l पुतला दहन किया गया।
मौके पर उपस्थित प्रदेश सह मंत्री राज पाण्डेय ने कहा कि हाल ही में बिहार के खुसरूपुर में ब्याज चुकता नहीं करने पर दंबगो ने एक दलित महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर पिटाई करने जैसे जघन्य दुर्व्यवहार, लगातार छात्राओं व महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार व धोखाधड़ी जैसी घटना, युवाओं के बीच बढ़ती नशाखोरी, लूटकांड व आए दिन बेरहमी से हो रहे हत्या जैसी घटना से संपूर्ण बिहार भयभीत है। सरकारी तंत्र व सरकार निष्फल हो चुकी है। वही मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटू सिंह ने कहा कि प्रशासनिक हिटलरशाही एवं सरकार की राज्य में सुरक्षा व्यवस्था संबंधित विफलता को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफ़े की मांग एवं संपूर्ण बिहार में आक्रोश मार्च व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है उसी कड़ी में आज ABVP आरा द्वारा पुतला दहन किया गया।
मौके पर उपस्थित विश्वविद्यालय संयोजक चंदन तिवारी ने कहा कि सिपाही भर्ती प्रतियोगिता का प्रश्नपत्र लीक एवं परीक्षा रद्द होना दुर्भाग्यपूर्ण है। लगातार बिहार सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण आये दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे है. ये बिहार के युवाओं के साथ अत्याचार है जिसे अभाविप कतई बर्दाश्त नही करेगी।
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन कुमार,हिमांशु रंजन,राहुल राय, नगर सह मंत्री आदित्य सिंह,राहुल कुमार,चन्दन तिवारी,रत्नेश कुमार,उमंग कुमार,रितेश कुमार,समीर सिंह,नीतीश कुमार,रविभूषण कुमार,अनीश कुमार,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को प्रधानमंत्री जन-मन योजना के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार मिला।

rktvnews

देवघर:विशेष मतदाता शिविर: 08 और 09 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर जुड़ेंगे नाम।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनएटीएस 2.0 पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर के 200वें वर्ष समारोह में भाग लिया।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल को फोटोग्राफर भूमेश भारती ने अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:आरक्षण को लेकर भारत बंद भोजपुर में रहा सफल : दलित नेता शैलेंद्र कुमार

rktvnews

Leave a Comment