RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संत रविदास की गथा कों युग युगांतर तक किया जाएगा याद : रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)12 फ़रवरी।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बभनगांवा (सरैया) में संत शिरोमणि कबीरदास की जयंती पर गाजे बाजे घोड़ा ऊंट के साथ झांकी निकाली गई।बभनगांवा से सरैया स्कूल तक पैदल हजारों की संख्या में लोगों ने झांकी में भाग लिया। वही इस झांकी में शामिल होने पहुंचे राजद नेता रघुपति यादव का कमीटी के साथियों ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। रघुपति यादव ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास दास भगवान समाज के लिए आईना थें उनकी विचारधारा जन्म से ही अनुकरणीय एवं वंदनीय है।उच नीच भेदभाव के वातावरण कों समाज से दूर भगाने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किया। और कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा।
रघुपति यादव ने कहा कि ईश्वर शरीर में विराजमान है अतः मन करण से, हृदय से, आराधना साधना करना ही ईश्वर प्राप्ति का असली मार्ग है। जब तक धरती रहेगी युग युगांतर तक उनका संदेश अटल और अमर रहेगा! इस अवसर पर कमीटी के तमाम लोगों संग मुख्य रूप से अध्यक्ष मंगल कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिव अमित कुमार,पन्ना लाल राम, मोतीलाल राम, रमाशंकर राम, विकास कुमार, राजा बसंत बहार,अखिलेश कुमार, हीरालाल राम, रामेश्वर राम, रामेश्वर राम, शिव कुमार, राम चंद्र प्रसाद, लवकुश राम, धर्मेंद्र राम, अक्षय कुमार, इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना उपप्रमुख का कार्यभार संभाला।

rktvnews

नागपंचमी पर मलखंब, मल्लयुद्ध, कुश्ती खेलने की रही है प्राचीन परंपरा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

rktvnews

धमतरी:माकपा ने दिया धरना, कहा : स्मार्ट मीटर परियोजना कॉर्पोरेट मुनाफे और बिजली क्षेत्र के निजीकरण के लिए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 जून 24

rktvnews

श्री कृष्ण की बाल लीलाएं मोक्षदायिनी : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment