RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जीरो माइल–पातर व जीरो माइल–असनी पथ चौड़ीकरण एवं ड्रेनेज कार्य का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने मुख्यमंत्री, बिहार की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जीरो माइल–पातर पथ एवं जीरो माइल–असनी पथ के चौड़ीकरण कार्य तथा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने एवं उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण कराने हेतु बुड़को के कार्यपालक अभियंता एवं नगर आयुक्त, नगर निगम, आरा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं पथ चौड़ीकरण कार्य के संबंध में पुल निर्माण विभाग के अभियंता को अविलंब सड़क की मार्किंग कर कार्य प्रारंभ करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक (एनईपी), कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल), कार्यपालक अभियंता (बुड़को), कार्यपालक अभियंता (नगर निगम), अंचलाधिकारी आरा सदर, अंचलाधिकारी उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राँची:Go, Grow, Glow Food है जरूरी महिलाओं के लिए : आहार विशेषज्ञ, डॉ अनामिका

rktvnews

जन औषधि मित्र पंजीकरण अभियान: जन औषधि दिवस 2025 के उत्सव का छठा दिन।

rktvnews

27 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

छत्तीसगढ़:जंगल ने तुम्हें सलाम भेजा है : मुकेश चंद्राकर के लिए पूनम वासम की चिट्ठी।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज मे अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई के अंतर्गत जरूरत मंदों को कराया गया भोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस की बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment