RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने विद्युत एवं पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 जुलाई।आज सुदामा प्रसाद, सांसद, आरा लोकसभा के द्वारा विद्युत विभाग एवं पी॰एच॰ई॰डी॰ विभाग के पदाधिकारियों के साथ भोजपुर जिलान्तर्गत विद्युत एवं पेयजल के बिन्दु पर समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक में सांसद को विद्युत विभाग द्वारा जानकारी दी गई की दिनांक-28.06.2024 से भोजपुर जिलान्तर्गत लगातार बारिश होने के कारण कई स्थानों पर पेड़ एवं पेड़ का डाल तार एवं पोल पर गिर जाने के कारण पोल, तार, इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गये थे। जिस कारण कई स्थानों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। वर्तमान में मरम्मतीकरण कर सभी प्रखंडों में सुचारू विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
दिनांक-28.06.2024 से भोजपुर जिलान्तर्गत लगातार बारिश होने के कारण कई ट्रांसफाॅर्मरों पर पेड़ का डाल एवं बिजली गिर जाने से 10 ट्रांसफाॅर्मर जले है जिसमें 06 को परिवर्तित कर दिया गया है शेष 04 बाकी है जिसे दिनांक-09.07.2024 तक परिवर्तित कर दिया जायेगा।
जगदीशपुर प्रमंडल अन्तर्गत 28 ट्रांसफाॅर्मर जले है जिसमें 25 को परिवर्तित कर दिया गया है शेष 03 बाकी है जिसे दिनांक-09.07.2024 तक परिवर्तित कर दिया जायेगा।
समीक्षा बैठक के दौरान कार्य पालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा को निदेश दिया गया कि 315 के॰भी॰ए॰ का टांसफार्मर भोजपुर जिले में उपलब्धता के संदर्भ में सक्षम प्राधिकार से पत्राचार करेंगे ।
शहरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने पर 24 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने पर 72 घंटे के अंदर लगा देना है। कार्य पालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल आरा एवं जगदीशपुर इसका अनुपालन करेंगे ।
गलत विद्युत बिलिंग में सुधार हेतु प्रत्येक पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ हीं बिहार सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में गलत बिलिंग/बील प्राप्त नहीं होने से संबंधित शिकायतों का स्थायी निवारण हेतु युद्ध स्तर पर स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
वर्त मान में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 15000 उपभोक्ता एवं जगदीशपुर प्रमंडल अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 12000 उपभोक्ता लाभान्वित हुए है।
कृषि फीडर निर्माणः- RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत भोजपुर जिला अन्तर्गत आवंटित एजेंसी M/S NCC द्वारा वर्तमान में कृषि कार्य हेतु अभी तक 913.00 CKM, 11KV लाईन, 810. 00 CKM LT लाईन, एवं 1816 अदद वितरण ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूर्ण किया गया है।
कार्य पालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा एवं जगदीशपुर/सभी सहायक अभियंता / सभी कनीय अभियंता को निदेश दिया गया कि आम लोगों से प्राप्त शिकायतों/ विद्युत की उपलब्धता के संदर्भ में यदि जानकारी प्राप्त की जाती है तो उसे जानकारी उपलब्ध करायेंगे ।
सांसद के समीक्षा बैठक में पी॰एच॰ई॰डी॰ विभाग द्वारा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया की नल जल योजना के कार्यान्वयन में कई जगहों पर पक्की सड़कों को काटकर पाईप बिछाया गया है एवं उसकी मरम्मति नहीं की गयी है । उन स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए उसकी मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे ।
चापाकलों के निर्माण हेतु कुल 60 चापाकल लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसे जल्द से जल्द लगा दिया जायेगा ।

Related posts

बिहार: भोजपुर: आरा रोटी बैंक के तत्वावधान में छठव्रतियों के बीच 411 कलसूप सेट का वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 सितंबर 25

rktvnews

EzeRx और IMGENEX इंडिया ने स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए किफायती और सुलभ बनाने के लिए साझेदारी की।

rktvnews

गया डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने पितृपक्ष 2023 को ले विष्णुपद देवघाट का किया निरीक्षण।

rktvnews

सिवान:भोजपुरी विकास मंडल के अभियान समिति की बैठक।

rktvnews

चतरा:सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण के जिले में संचालन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment