RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रैक्टर को किया गया जप्त।

चतरा/झारखंड 13 जनवरी।उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध खनन विभाग चतरा सख्त।जिले में लगातार चलाया जा रहा हैं छापेमारी अभियान। खान निरीक्षक राजेश हंसदा ने बताया कि जिले भर में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध जिला स्तरीय टास्क फोर्स, अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स व अंचल स्तरीय टीम द्वारा छापेमारी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में अवैध खनन में संलिप्त लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। आज सदर थानांतर्गत चतरा क्षेत्र अंतर्गत जोरी मुख्य मार्ग संघरी घाटी पुल के पास दो बालू लोड ट्रैक्टर वाहोनो को पुलिस केन्द्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। दोनो ट्रेक्टर में 100 100 सीएफटी बालू लोड पाया गया। पकड़े गए दो ट्रैक्टर में से एक ट्रैक्टर का निबंधन और डाला नंबर अंकित नहीं है। वाहन चालक अरुण कुमार भुईयां एवं दिलीप भुईयां दोनो चालको को सादर थाना चतरा को सुपूर्द कर दिया गया।और दोनो खनिज लोड वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:समृद्धि यात्रा को लेकर आयुक्त ने की योजनाओं की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की।

rktvnews

बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया आयोजन।

rktvnews

झारखंड:वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा तथा राज्य सभा में पारित:झामुमो के विरोध पर रघुवर दास ने साधा निशाना, कहा- विरोध से झामुमो का आदिवासी विरोधी चेहरा खुलकर आया सामने।

rktvnews

भोपाल:महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आजीविका मिशन की भूमिका महत्वपूर्ण : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 अक्टूबर 24

rktvnews

Leave a Comment