RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गोपालगंज:PK ने भाजपा नेता भीखू भाई दलसानिया का नाम बिहार के वोटर लिस्ट में जोड़े जाने पर कहा – जिसका नाम काटना-जोड़ना है वो कर ले, इस बार बदलाव निश्चित है।

प्रशांत किशोर बेतिया सदर अस्पताल में मृत व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार की घटना पर बोले – जब तक मंगल पांडेय जैसे लूटने वाले लोग स्वास्थ्य मंत्री रहेंगे तबतक यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं हो सकती।

पीके ने भ्रष्ट अधिकारियों को दी खुली चेतावनी, बोले – नवंबर के बाद बिहार को लूटने वाले सभी भ्रष्ट अधिकारियों से एक-एक पैसा वसूला जाएगा।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार )13 अगस्त।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज गोपालगंज के बरौली में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। बारिश के बीच जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने फिर से चुनाव आयोग को घेरा।
उन्होंने भाजपा नेता भीखू भाई दलसानिया का नाम बिहार की वोटर लिस्ट में जोड़े जाने पर कहा कि चुनाव आयोग चाहे जिसे भी वोटर बना ले। जिसका नाम काटना है, काट ले और जिसका नाम जोड़ना है, जोड़ ले। बिहार की जनता ने तय कर लिया है और इस बार बदलाव निश्चित है।
प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में बेतिया सदर अस्पताल में मृत व्यक्ति के शव से दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो मामले में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर भी जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी अस्पतालों की स्थिति खराब है। अभी बेतिया से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो लोग एक वृद्ध व्यक्ति का शव सीढ़ी से घसीट रहे हैं। इसलिए जब तक बिहार में मंगल पांडे जैसे लोग स्वास्थ्य मंत्री रहेंगे, जिनका काम लूटना और चोरी करना है, तब तक स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छी नहीं हो सकती है।
वहीं प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में बिहार के भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि जिन नेताओं और अफसरों ने बिहार को लूटा है, उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तीन महीने बाकी हैं। जन सुराज की व्यवस्था बनते ही इनको पकड़ा जाएगा और इनके बच्चों तक से लूट के पैसे का हिसाब किया जाएगा।

Related posts

उज्जैन:बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

rktvnews

सावन मनभावन: भीगते मौसम में साहित्य और संवेदना की हरियाली।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाभार्थी किसान का स्वागत ‘जय जगन्नाथ’ से किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की बोर्ड ऑफिस स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम में युवाओं के सहभागिता से ही जिला स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा : निदेशक डीआरडीए

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment