
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)06 जुलाई।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा चौसा गहमर रेलवे स्टेशन के मध्य आर0ओ0बी0 के पहुँच पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रोजेक्ट इंजिनियर द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.05.2022 से कार्य प्रारंभ होने की तिथि एवं दिनांक 03.08.2023 को कार्य समाप्ति की तिथि निर्धारित थी। किन्तु निर्धारित अंतिम तिथि तक कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण दिनांक 31.12.2024 तक कार्य पूर्ण करने हेतु विस्तारित किया गया है।
निरीक्षण में पाया गया कि अप्रोच पथ में कुल 10 पिलर निर्माण किया जाना है। जिसमे से अभी तक मात्र पूर्ण रूप से 04 पिलर का ही निर्माण किया गया है। कार्य में हो रहे विलंब के संबंध में पृच्छा करने पर प्रोजेक्ट इंजिनियर द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य के बीच में रैयती भूमि आने एवं स्थल स्पष्ट नहीं रहने के कारण कार्य कराने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी चौसा को निर्देश दिया गया कि संबंधित हितबद्ध रैयतधारियों को नोटिस तामिला कराते हुए यथाशीध्र नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बन रहे आर0ओ0बी0 के रास्तों में अभी भी पेड लगे हुए है। जिसके कारण भी कार्य प्रभावित होने की संभावना है। इस संबंध में प्रोजेक्ट इंजिनियर को निर्देश दिया गया कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर यथाशीध्र पेडो को हटवाना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि चौसा मोहनिया मुख्य पथ के किनारे उक्त पुल का निर्माण कार्य होने के कारण रास्तें में जलजमाव हो गया है। जिसके कारण स्थानीय जनता को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य के काम में जान-बुझकर कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। जो खेदजनक है। इस संबंध में निर्देश दिया गया कि संबंधित स्थल पर नाली एवं मुख्य सडक से जाने वाले अप्रोच पथ का भी मरम्मती कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को जल जमाव की समस्या, पेड़ हटाने का प्रतिवेदन, नाला निर्माण एवं प्रगति प्रतिवेदन से अवगत नहीं कराने के संबंध में कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, प्रोजेक्ट इंजिनियर, पुल निर्माण निगम लिमिटेड, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा, अंचलाधिकारी चौसा एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

