RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा(माले) की बड़हरा विधानसभा स्तरीय कमेटी की बैठक सम्पन्न।

गरीबों की आवाज को संसद में पहुंचाना है – कुणाल, भाकपा(माले) राज्य सचिव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 अप्रैल।आरा लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा (माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाकपा(माले) की बड़हरा विधानसभा स्तरीय चुनाव तैयारी समिति की बैठक आज कोल्हरामपुर में सम्पन्न हुईबैठक में बड़हरा और कोईलवर प्रखंड के दर्जनों नेताओं- कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में चुनाव की तैयारी की समीक्षा करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यभार और जिम्मेवारी सौंपी गई।
साथ ही, 10 मई को होने वाली नामांकन सभा में आम जनता की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी कराने की योजना बनाई गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि भाजपा और स्थानीय सांसद आरके सिंह के खिलाफ भारी आक्रोश है। भाजपा देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है। हउसकी इस साजिश मो नाकाम करना है और गरीबों-दलितों की आवाज को संसद में पहुंचाना है।
बैठक में बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंद जी, कोईलवर अंचल सचिव विष्णु ठाकुर,पूर्व मुखिया विजय यादव, मुखदेव राम बोस,विशाल कुमार, कन्हैया कुमार, सुरेश सिंह,अमीरूल हक,गुलशन सिंह, राकेश, पवन राम, विनोद यादव, राजकुमार यादव, संतोष शाह,,योगेंद्र पासवान,बिट्टू यादव, आदि सहित अन्य कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

नफरत और घृणा से भरे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने की है जरूरत: क्यामुद्दीन

rktvnews

पटना:नीतीश कुमार का इस्तीफा जनता के साथ धोखा, भाजपा के सम्पूर्ण कब्जे का रास्ता साफ: कुणाल

rktvnews

स्माइल के माध्यम से विकसित भारत-एक समावेशी समाज के निर्माण के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाना।

rktvnews

उपायुक्त अबू इमरान ने देर शाम वज्रपात, आपदा एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर किया बैठक।

rktvnews

गया:राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

बागपत:दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग व दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना से संबंधित मामलों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment