RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राँची जीपीओ ने भगवान राम से संबंधित डाक टिकटों की लगाई प्रदर्शनी।

राँची/झारखंड (वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा)21 जनवरी। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है जिसको लेकर पूरा देश राम मय है। प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए रांची जीपीओ के फिलाटेली ब्यूरो में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से संबंधित डाक टिकट एवं विशेष आवरण की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनि में भगवान राम से संबंधित समस्त विश्व के डाक टिकट की प्रदर्शनि लगी हुई है l इस डाक टिकट प्रदर्शनि में लगभाग 21 से ज्यादा देश की डाक टिकट दिखया गया है l डाक टिकट प्रदर्शनि का उद्घाटन झारखंड डाक परिमंडल के निदेशक पंकज कुमार मिश्रा और रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह ने किया l फिलाटेली ब्यूरो में भगवान श्री राम से आधारित 11 डाक टिकट मात्र 65 रुपये में आम जनता के लिए उपलब्ध है l डाक निदेशक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि डाक विभाग हमेशा डाक टिकट के माध्यम से देश और दुनिया की संस्कृति को संजोता रहा हैl डाक टिकट ही एक ऐसा माध्यम है जिसे हम अपनी संस्कृति को अपने बच्चों को उपहार दे सकते हैं।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने सीडीपीओ के साथ संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और संचालन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी योजना अन्तर्गत 2एचपी/1 एचपी ट्राली माउंटेड सोलर पंपसेट का वितरण हेतु लाभुक चयन समिति की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:मंडल डैम एवं काण्डी वितरणी परियोजना के कार्यों में आएगी तेजी, उपायुक्त ने तय की समय-सीमा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 दिसंबर 24

rktvnews

वैशाली: ग्रामीण विकास मंत्री ने जिले की ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment