RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

दुमका:JSLPS के नेतृत्व में सालटोला गाँव में पुनर्योजी पद्धतियों पर पौध संरक्षण का फील्ड प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)25 दिसंबर।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के नेतृत्व में दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत हरिपुर IFC क्लस्टर के सालटोला गाँव में किसानों के लिए पुनर्योजी (Regenerative) पद्धतियों के माध्यम से पौध संरक्षण पर एक फील्ड प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को पर्यावरण अनुकूल कीट प्रबंधन तकनीकों से अवगत कराना था। बैंगन, मिर्च एवं मटर की खेती से जुड़ी महिला दीदियों को फेरोमोन ट्रैप, ट्राइकोडर्मा एवं अन्य जैविक इनपुट्स के उपयोग की व्यवहारिक जानकारी दी गई। तकनीकी सहयोग प्रदान करने वाली संस्था के प्रतिनिधि शुभांकर दास द्वारा मार्गदर्शन दिया गया, जबकि IFC ऐंकर एवं आजीविका कृषि सखियों ने फील्ड स्तर पर सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर पौध संरक्षण विभाग, दुमका द्वारा जैविक इनपुट्स उपलब्ध कराए गए तथा यह सुनिश्चित किया गया कि ये इनपुट्स आगे भी प्रखंड स्तर पर किसानों को सुलभ रहेंगे। इन पुनर्योजी पद्धतियों को अपनाने से कीट प्रकोप में कमी, फसल स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार तथा किसानों की आय में वृद्धि होने की संभावना है।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सीतामढ़ी:बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के परिवार को मिली सहायता।

rktvnews

बेतिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

जिला नगर आयुक्त वैशाली सिंह के निर्देश पर शिकायत के लिए जारी किया नंबर,स्ट्रीट लाइट व सफाई की शिकायत 8307113197 पर कराएं दर्ज!शिकायत के 48 घंटे में सफाई व 72 घंटे के अंदर-अंदर स्ट्रीट लाइट की जाएगी ठीक।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में छोटी बड़ी सभी आकांक्षाओं को किया जा रहा दर्ज।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment