RK TV News
खबरें
Breaking Newsज्योतिष

प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई, 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 8-9 जुलाई 2024 को मास्को में होंगे। दोनों नेता दोनों देशों के बीच बहु-आयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा तथा पारस्परिक हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
इसके बाद, प्रधानमंत्री 9-10 जुलाई 2024 के दौरान ऑस्ट्रिया जाएंगे। ये 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। श्री मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी और श्री नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मॉस्को के साथ-साथ वियना में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना “प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना” (पीएमकेएसवाई) के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त परिव्यय सहित कुल 6520 करोड़ रुपये के परिव्यय को स्वीकृति दी।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरोह को किया गिरफ्तार।

rktvnews

जल संकट का समाधान: परंपरागत ज्ञान और आधुनिक तकनीक का संगम।

rktvnews

बिहार में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना।

rktvnews

देहरादून:उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

देवघर: डीटीओ के नेतृत्व में विद्यालयों में संचालित बसों का चलाया गया जांच अभियान।

rktvnews

Leave a Comment