RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने काटे स्कूल बसों के चालान।

क्षमता से अधिक बच्चों से भरी स्कूल बस।

हरियाणा स्कूल सुरक्षित वाहन नीति की पालना जरुरी : एडीसी दीपक बाबूलाल करवा।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)4 जुलाई। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा की अगुवाई में पुलिस ने आज एक विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों के चालान काटे और चालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। इस दौरान एक स्कूल बस में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे मिले जिस पर तुरंत चालान काटा गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी यह अभियान चलाता रहेगा और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्कूल सुरक्षित वाहन नीति में स्कूल बसों के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं और इन नियमों के किसी भी उल्लंघन पर चालान सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के लिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी स्कूल संचालकों से भी आह्वान किया है कि वह अपनी बसों को नियमों के दायरे में रहकर चलाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने हरियाणा स्कूल सुरक्षित वाहन नीति के तहत नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल बसों में जीपीएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। बसों को वैध लाइसेंस वाले अनुभवी ड्राइवरों द्वारा चलाया जाना चाहिए। ड्राइवरों को नियमित चिकित्सा जांच और पृष्ठभूमि सत्यापन होना चाहिए। ब्रेक, टायर और अन्य सुरक्षा सुविधाओं की नियमित जांच के साथ बसों को अच्छी स्थिति में बनाए रखा जाना चाहिए। बसों में प्राथमिक चिकित्सा किट और अग्निशामक यंत्र होना चाहिए। इसके अलावा भी इस पॉलिसी के तहत कई नियम निर्धारित किए गए हैं, उन सभी नियमों की पालना की जानी जरूरी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने चेतावनी दी कि इन नियमों उल्लंघना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें बस परमिट रद्द करना और स्कूल और बस ऑपरेटर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शामिल है।

Related posts

कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक – तय समय से अधिक वक्त तक खुलने वाले बार एवं नाइट क्लबों पर सख्ती से होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:जेनेटिक काउंसलिंग में समुदाय का सहयोग लिया जाए : राज्यपाल

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

rktvnews

आरा विधानसभा के 39 से ज्यादा बुथों पर प्रदर्शित नहीं हुई फोटो मतदाता सूची🤔: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृण करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस थानों एवं इकाइयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

महामानव जी, देश को थोड़ा तो बख्श दो!

rktvnews

Leave a Comment