RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:दिव्यांग बच्चों से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु जिला कार्यकारिणी समिति कि बैठक।

सिमरिया व लावालौंग प्रखण्ड के समावेसी शिक्षक की सेवा वापस का निर्देश।

RKTVNEWS/चतरा (झारखण्ड)02 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु जिला कार्यकारिणी समिति कि बैठक की गई।
बैठक में दिव्यांग बच्चों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने हेतु शत प्रतिशत आधार एवं विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी चतरा को निर्देशित किया कि 15 दिनों के अंदर सभी दिव्यांग बच्चों का आधार एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु प्रखण्डवार शिविर का आयोजन किया जाना है। साथ ही सभी 3- 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का खाता खुलवाने एवं प्रबंध तथा यू डायस प्लस पोर्टल पर इंट्री करने हेतु संबंधित पदाधिकारी/कर्मी को निर्देश दिया गया। चतरा जिला के विद्यालयों में अध्यनरत तीन से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र छात्राओं को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया।
सिमरिया एवं लावालौंग प्रखण्ड का डाटा असंतोषजनक पाये जाने पर दोनो प्रखण्डों के समावेसी शिक्षकों की सेवा वापस करने हेतु संबंधित एजेंसी को पत्राचार करने का निदेश दिया, जिसमे सिमरिया प्रखंड के छकौरी राणा लावालौंग प्रखंड के सजन कुमार ठाकुर, बिरेंद्र कुमार। वहीं टण्डवा प्रखण्ड के समावेसी शिक्षक को उनके असंतोषजनक कार्य हेतु कारण पूच्छा करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। वहीं प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में आधार निबंधन नहीं हो पा रहा है। इस पर उपायुक्त ने निदेश दिया कि संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव से समन्वय स्थापित कर जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर आधार तथा विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जाय।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ मनोज कुमार सिंह, एपीओ अमर कुमार, समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

लखीसराय:जीविका आयोजित महिला संवाद में छात्राएं और महिलाएं सरकार द्वारा मिले अधिकारों का कर रही उपयोग।

rktvnews

शहीद राकेश यादव की हत्या के विरोध में नागरिकों ने किया सड़क जाम।

rktvnews

भोजपुर:एक ही परिवार के तीन असाधारण प्रतिभा को भोजपुरिया जन मोर्चा ने किया सम्मानित!मेरे लिए गौरव का क्षण:भरत सिंह सहयोगी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम बिजरौल पहुंचकर अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह की समाधि स्थल पर निर्माणधीन मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया।

rktvnews

चतरा:झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह का चतरा दौरा।

rktvnews

सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ बकरीद का नमाज!जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दी जिले वासियों को बकरीद की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment