RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

भोजपुर:एक ही परिवार के तीन असाधारण प्रतिभा को भोजपुरिया जन मोर्चा ने किया सम्मानित!मेरे लिए गौरव का क्षण:भरत सिंह सहयोगी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 नवंबर।भोजपुरिया जन मोर्चा के तत्वावधान में आज एक ही परिवार के तीन ख्याति प्राप्त लोगों को उनके सामाजिक, शैक्षणिक और चिकित्सीय सहयोग के लिए अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय बंधन टोला नवादा में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता देवेंद्र जी, स्वागत भाषण महामंत्री विनोद जी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर शीलभद्र जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने पूरे विस्तार से आनंद मोहन सिंहा पूर्व जिला नजीर, इनके बड़े पुत्र डॉक्टर पीयूष कुमार सिंहा, इंजीनियर, वाइस प्रेसिडेंट इंटेल कंपनी पोर्टलैंड अमेरिका तथा छोटे लड़के डॉक्टर प्रतीक डेंटल सर्जन सदर अस्पताल आरा के सामाजिक शैक्षणिक और चिकित्सीय सहयोग को विस्तार से बताया।
अपनी शुभकामना देते हुए डॉक्टर प्रतीक ने कहा कि भोजपुरिया जन मोर्चा लगातार भोजपुर और भोजपुरी वासियों के विकास और उत्थान के लिए लगातार कार्यक्रम करते रहते हैं। उनके माध्यम से भोजपुरी का विकास हो इसकी शुभकामनाएं करता हूं। मैंने इनके दिल्ली में भव्य कार्यक्रम को देखा है वही इंजीनियर पीयूष कुमार सिन्हा ने बताया कि ऐसे आयोजन में आकर बेहद खुशी हुई जहां अपनों के बीच, अपनी बातों को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए लोगों को जोड़ने के लिए भोजपुरिया जन मोर्चा लगातार प्रयास कर रहा है ।इसकी सफलता की मंगल कामना करता हूं। आनंद मोहन सिंहा ने कहा कि जिस शिक्षा और चिकित्सा के उद्देश्य के प्रति हम सभी समर्पित होकर कार्यक्रम कर रहे हैं वही काम भोजपुरिया जन मोर्चा के अध्यक्ष और इनका आरपीएम स्कूल कर रहा है। स्कूल बच्चों का खूबसूरत कारखाना होता है और इसमें से निकलने वाले बच्चे अपने प्रतिभा को राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करें, यही सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। अध्यक्षीय भाषण में भरत सिंह सहयोगी ने कहा कि मैं लगातार एक दशक से भोजपुर की मिट्टी,उसकी वीरता ,कर्मठता और सुगंध को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में लगा हूं ।भोजपुर और भोजपुरी भाषा का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़े इसी परिकल्पना के साथ लगातार प्रयास जारी है। इसके लिए भोजपुरिया जन मोर्चा संगठन के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक चेतना जागृत कर रहा है। इसके लिए संवैधानिक लड़ाई भी लड़ना पड़ सकता है जिसपर कार्य चल रहा है। इस संबंध में दिल्ली और बनारस में कार्यक्रम आयोजित भी हो चुके हैं और सभी भोजपुरिया लोगों से सहयोग की अपील भी करता हूं।

Related posts

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए की एकजुटता के बल पर विधानसभा चुनाव में 225 पार सीट: डॉ दिलीप जायसवाल

rktvnews

बक्सर: डीएम ने आत्मा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला का किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:गिद्धौर थाना क्षेत्र में कोटपा-2003 की धारा 6ए 6बी व धारा 4 का अनुपालन दुकानों में कराया गया।

rktvnews

जयपुर: राज्यपाल ने सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

पिपरावा अवशेषों की स्वेदेश वापसी स्वामित्व के बजाय साझा जिम्मेदारी का प्रतीक है।

rktvnews

Leave a Comment