RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ बकरीद का नमाज!जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दी जिले वासियों को बकरीद की शुभकामनाएं।

वैशाली/बिहार 29 जून।वैशाली जिले में शांतिपूर्ण बकरीद की नमाज अदा की गई। भारी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी, फिर एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दिया।
अक्षयवटराय स्टेडियम हाजीपुर में डीएम और एसपी ने नमाज अदा कर रहे लोगों से मिल कर दी शुभकामनाएं।
डीएम और एसपी ने इस त्यौहार को आपसी भाईचारा एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईद- उल- अजहा (बकरीद) का त्योहार असीम आस्था का त्यौहार है। त्याग और बलिदान का यह पर्व आपसी प्रेम एवं सद्भावना का प्रतीक है। ईद- उल -अजहा( बकरीद) का पर्व मर्म त्याग तथा सेवा की भावना से जुड़ा है।
शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण बकरीद पर्व मनाने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।कुल 293 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्ति की गई है।सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है।जिला में 06224-260220 पर एवं अनुमंडल महुआ तथा महनार में कंट्रोल रूम कार्यरत है।
बकरीद का पर्व त्याग, बलिदान एवं आपसी भाईचारा का प्रतीक है। ऐसे में अफवाह फैला कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले तत्वो एवं सोशल मीडिया पर प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने एवं आपत्तिजनक पोस्टिंग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बिहार:फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास, स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास।

rktvnews

बागपत के मंदिरों में रामोत्सव राम रंग में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों की सुनी परेशानी, त्वरित और यथोचित निराकरण का दिया भरोसा।

rktvnews

भोजपुर:अम्बेडकर की नवनिर्मित मूर्ति तोड़ने वाले जातिवादी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करो: माले

rktvnews

भोजपुर: जन सुराज ने दी आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

नारनौल:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023,अटेली के विधायक सीताराम यादव ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment