RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:सभी प्रधान सहायको के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/गोपालगंज( बिहार)02 जुलाई।जिला पदाधिकारी,गोपालगंज मो० मकसूद आलम के निदेशानुसार अपर समाहर्ता गोपालगंज आशीष कुमार सिन्हा ,जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह,वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा रूपा रानी और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशान्त अभिषेक द्वारा आज 02 जुलाई को समाहरणालय सभा कक्ष में सभी प्रधान सहायको के साथ समीक्षा बैठक की गयी।
संबंधित समीक्षा बैठक के क्रम में सभी प्रधान सहायक से लंबित सी डब्लु जे सी /एम जे सी मामलों में प्रगति की संबंधित प्रधान सहायक से बिंदुवार पृच्छा की गई। आवश्यक निर्देश देते हुए निश्चित अवधि में ओथ लेने को निदेशित किया गया। अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी द्वारा व्यापक पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है सभी संबंधित स्थानांतरित स्थल पर अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी द्वारा बरौली अंचल के औचक निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर अनियमिता पाई गई जिसमें फरवरी के पश्चात कैश बुक नहीं लिखा गया है। आगत निर्गत पंजी अधूरा है ।अमीन की अमानत पंजी भी अधूरी पाई गई। वहां के प्रधान सहायक अकाउंटेंट के साथ-साथ नजारत केभी प्रभार में है जो सरकारी नियमावली के प्रतिकूल है।
जिला पदाधिकारी द्वारा कमेटी बनाकर बैकुंठपुर अंचल का भी औचक निरीक्षण कराया गया। वहां भी कैश बुक में कमियां पाई गई है । अपर समाहर्ता द्वारा सभी को अगली बैठक में कैश बुक पूर्ण कर लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अंचल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सी डब्लू जे सी के काउंटर एफिडेविट विशेष सतर्कता के साथ ससमय बनाकर दाखिल करना सुनिश्चित करें। विभिन्न मदों के लंम्बित राशि को यथाशीघ्र नजारत को वापस करना सुनिश्चित करें।
संबंधित समीक्षा बैठक में सभी प्रखंडों एवं जिला कार्यालय के प्रधान सहायक उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केवीआई क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालयों के पुनर्गठन की स्वीकृति।

rktvnews

छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व दीपावली की राज्य और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:आइसा का जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:पिंक मतदान केंद्र को व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता दल को रवाना किया।

rktvnews

Leave a Comment