RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)21 जनवरी।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समन्वय बैठक आहुत की गई।
सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित 5 प्रमुख कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा गया।
जिला में नामित सभी 75 नीलाम पत्र पदाधिकारियों, उनके पेशकार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को एक दिवसीय प्रशिक्षण आज प्रेक्षागृह में दिया जायेगा।
कार्यसंस्कृति के संदर्भ में सभी कार्यालयों में स्वच्छता हेतु निर्धारित एसओपी का पालन करने को कहा गया। आमजनों से मुलाकात हेतु सभी कार्यालय में अनिवार्य रूप से निश्चित तिथि एवं समय का निर्धारण कर इसे कार्यालय के बाहर प्रदर्शित करने को कहा गया। इसके बाद भी आवश्यकतानुसार आमलोगों से मुलाकात की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को कहा गया।
सभी अनुमंडल/प्रखंडों में बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित मोनिटरिंग करने को कहा गया।
15 वर्षों से पुराने सभी सरकारी वाहनों का रद्दीकरण करते हुए इसकी नीलामी सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।
सभी पेट्रोल पंप पर जनसुविधाओं की उपलब्धता एवं इसकी साफ सफाई का औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने का निदेश सभी पदाधिकारियों को दिया गया।
न्यायालय से संबंधित मामलों में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी दायर करने का निदेश दिया गया।
विभिन्न विभागों से प्राप्त महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

Related posts

बक्सर: जिलाधिकारी ने नवजात को दवा पिला की पोलियो अभियान की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद द्वारा वीकेएसयू में विरोध प्रदर्शन व तालाबंदी।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की शीघ्र नियुक्ति का निर्देश।

rktvnews

रायपुर : नई औद्योगिक नीति के रूप में निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ में खुला रेड कारपेट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

गढ़वा:हरादाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, दो भट्ठियां ध्वस्त, 1000 किलो जावा-महुआ नष्ट।

rktvnews

Leave a Comment