RK TV News
खबरें
Breaking News

बेतिया:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत लंबित अभिश्रवों का करें अविलंब भुगतान : जिलाधिकारी

जिला पदाधिकारी द्वारा की गयी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर विभिन्न मदों में कराए गए कार्यों के विरूद्ध प्राप्त अभिश्रव के सत्यापन एवं भुगतान की स्थिति की समीक्षा।

RKTV NEWS/बेतिया (बिहार)02 जुलाई।जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर विभिन्न मदों में कराए गए कार्यों के विरूद्ध प्राप्त अभिश्रव के सत्यापन एवं भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गयी।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन के अवसर पर कराये गये कार्यों का भुगतान अविलंब करना है। भुगतान करने की गति धीमी है, जिसे तत्परतापूर्वक बढ़ाने की आवश्यकता है। उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी इसे अत्यंत ही गंभीरता से लें और लंबित अभिश्रवों का नियमानुसार भुगतान अविलंब कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोषांगों के अधिकारी आज शाम तक लंबित अभिश्रवों को सत्यापित करते हुए निर्वाचन शाखा को उपलब्ध करायें ताकि भुगतान की कार्रवाई की जा सके। साथ ही प्रयास यह करें कि 24 घंटे के अंदर सभी लंबित अभिश्रवों का भुगतान हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि अभिश्रव सत्यापित करने के साथ ही कोषांगों के नोडल पदाधिकारी यह प्रमाण पत्र भी समर्पित करेंगे कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य निष्पादित हुए हैं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रतिभा रानी, अपर समाहर्त्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी,ललन प्रसाद, अधीक्षक, मद्य निषेध, मनोज कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता, विपिन कुमार यादव, कमलाकांत त्रिवेदी, एस0 प्रतिक, बेबी कुमारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लालबहादुर राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ!वाहनों पर मतदान प्रेरक स्टीकर लगाकर किया मतदान जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

उज्जैन में 15 और 16 जून को क्षिप्रा परिक्रमा, गंगा दशमी से जुड़ेंगे नागरिक।

rktvnews

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल जी०बी०ओ० +2 उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित शिक्षा संवाद में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025 को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

भोजपुर:प्रथम स्मृति दिवस पर याद किए गए राम अवधेश ठाकुर।

rktvnews

Leave a Comment