RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त हेतु बैठक।

आरा/भोजपुर (अनिल सिंह) 4 मार्च 23 तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा- 2022, 5 मार्च के प्रथम चरण की पुनर्परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांति ढंग से संपन्न कराने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग जिला पदाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा 3 मार्च कोकिया गया ।
आरा शहरी क्षेत्र में कुल 14 परीक्षा केंद्र निर्धारित है। जिनमें कुल 11054 परीक्षार्थी भाग लेंगे। यह परीक्षा 12:00 बजे मध्याह्न से 02:15 बजे अपराहन तक चलेगी। परीक्षा केंद्र के गेट पर सभी अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग की कार्रवाई 1 घंटा पूर्व अर्थात 11:00 बजे पूर्वाहन तक समाप्त कर गेट बंद कर दिया जाएगा। और अभ्यर्थियों को इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा हॉल/ कमरा में प्रवेश करने के पूर्व परीक्षा हॉल के गेट पर वीक्षको द्वारा सभी अभ्यर्थियों की द्वितीय स्तर की गहन फ्रिस्किंग की जाएगी। आवंटित सीट पर बैठने के पश्चात 11:00 बजे से 11:45 बजे पूर्वाहन के बीच तृतीय स्तर की गहन फ्रिस्किंग वीक्षको द्वारा की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों के फ्रेश किंग के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पर्यवेक्षिका की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर निरीक्षी पदाधिकारी को छोड़कर किसी भी अतिरिक्त व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं रहेगी। साथ ही कोई भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी या पुलिस बल के पास मोबाइल नहीं रहेगा ।
स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248701 एवं फैक्स संख्या 06182 -233474 कार्यरत रहेगा।

Related posts

भोजपुर: जिले के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर का शुभारंभ,जन-समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन सक्रिय।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

अपने संघर्ष और सपने को साकार होता देख बेहद खुश होंगे बड़े महराज : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

भोजपुर:फुटाब द्वारा 31अगस्त को मांगों को ले होगा धरना प्रदर्शन :प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों के सर्वागिंण विकास के लिए किसान आयोग सदैव कटिबद्ध :अध्यक्ष किसान आयोग

rktvnews

अतिथि शिक्षकों का मानदेय हुआ दोगुना मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षक पंचायत को किया संबोधित!जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षकों ने संभाली शिक्षण व्यवस्था : मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment