RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फुटाब द्वारा 31अगस्त को मांगों को ले होगा धरना प्रदर्शन :प्रो के बी सिन्हा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अगस्त।फुटाब फुस्टाब शिक्षक संघ संयुक्त संघर्ष समिति ने राज्य सरकार के मनमानी निर्णयों, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमलों तथा वेतन पेंशन भुगतान में सरकार द्वारा लगातार नयी शर्तें लगाते हुए बजटीय अनुबन्ध विमुक्त करने में टाल मटोल की निति, संघ-संगठन गठन एवं उसकी गतिविधियों में भाग लेने पर दंडात्मक कार्रवाई करने संबंधित आदेशों आदि को लेकर पूर्व से आवाजें उठाते रहा है।
वर्तमान परिस्थिति में फुटाब एवं फुस्टाब की संयुक्त संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि सभी विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष, सचिव, सभी महाविद्यालय के अध्यक्ष, सचिव एवं सेवा निवृत्त संघ पेंशनर संघ के सदस्य अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाने के लिए ड्यूटी में रहकर धरना प्रदर्शन कर संबंधित पदाधिकारी को ज्ञापन देकर,प्रति कुलाधिपति, मुख्य मंत्री तथा शिक्षा मंत्री को प्रेषित करेंगे।साथ ही शिक्षक दिवस 5 सितंबर को काला बिल्ला लगाकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रमुख मांगों में-2024-25 का बजटीय अनुबंध (वेतन पेंशन, वर्धित महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी, एरियर) विमुक्त नहीं करना, सभी अवैधानिक और विवादास्पद आदेशों की वापसी तथा विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता की अनदेखी कर अंगीभूत महाविद्यालयों में जिला प्रशासन की दखलंदाजी आदि है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारी।

rktvnews

भोपाल:कला और साहित्य मन को प्रदान करते हैं आत्मिक अनुभूति : राज्यपाल

rktvnews

हरियाणा:केंद्र और राज्य सरकार की साझा पहल है कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नियामतपुर।

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने बांकुरा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लिए सुसज्जित वैनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

दरभंगा:आगामी 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment