RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अतिथि शिक्षकों का मानदेय हुआ दोगुना मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षक पंचायत को किया संबोधित!जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षकों ने संभाली शिक्षण व्यवस्था : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/ मध्यप्रदेश 02 सितंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अतिथि शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षक के रूप में आपको पढ़ाने का दायित्व सौंपा गया। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता है कि अतिथि शिक्षकों ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह किया। मुख्यमंत्री चौहान लाल परेड मैदान पर अतिथि शिक्षक पंचायत को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने सरस्वती वंदना के साथ कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर पंचायत का शुभारंभ किया।

अतिथि शिक्षकों का अनुबंध अब एक साल का होगा

मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि अतिथि शिक्षकों को अब महीने के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि करते हुए वर्ग-1 को 9 हजार रुपए के स्थान 18 हजार रुपए, वर्ग-दो को 7 हजार के स्थान पर 14 हजार रुपए और वर्ग-तीन को 5 हजार के स्थान पर 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अतिथि शिक्षकों का अनुबंध एक साल का होगा।

अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की योजना बनाई जाएगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों का आरक्षण 25 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार अतिथि शिक्षकों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अंक बोनस के रूप में प्रदान किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिथि शिक्षकों को माह की निश्चित तिथि को मानदेय की राशि प्राप्त हो। साथ ही पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की दिशा में योजना बनाई जाएगी। प्रदेश में वर्ग-1 में 15,920, वर्ग-2 में 38,294 तथा वर्ग-3 में 13,695 में कुल 67910 अतिथि शिक्षक है।

अतिथि शिक्षकों के संबंध में की गई घोषणाएँ

अतिथि शिक्षकों को अलग-अलग कालखण्डों के हिसाब से दिये जा रहे मानदेय के स्थान पर मासिक मानदेय प्रदान किया जायेगा। अतिथि शिक्षक वर्ग-1 को अधिकतम 9000 रूपये के स्थान पर 18000 रूपये, अतिथि शिक्षक वर्ग-2 को अधिकतम 7000 रूपये के स्थान पर 14000 रूपये एवं अतिथि शिक्षक वर्ग-3 को अधिकतम 5000 रूपये के स्थान पर 10,000 रूपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।

अतिथि शिक्षकों के साथ अनुबंध पूरे शैक्षणिक सत्र के लिये किया जायेगा।

शिक्षकों की आगामी भर्तियों में अतिथि को 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्रदान किया जायेगा।

अतिथि शिक्षकों को शैक्षिक कार्य के आधार पर आगामी भर्तियों में उच्च शिक्षा विभाग की भांति न्यूनतम 4 एवं अधिकतम 20 अनुभव के अंक प्रदान किये जायेंगे।
नियमित शिक्षकों की तरह अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह नियमित मानदेय प्रदाय किया जायेगा।
गुरूजी नियमितीकरण प्रक्रिया की तरह अतिथि शिक्षकों को भी पात्रता परीक्षा आयोजित की जाकर नियमित किये जाने की योजना बनाई जायेगी।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया कटाव मे दर्जन भर घर गंगा में विलीन! गृहप्रवेश नही हुए नवनिर्मित दोमंजिला मकान भी गंगा मे समाया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

पलामू में डेडीकेटेड स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

संभावना विद्यालय ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के बीच एनसीसी “ए” प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर: बेरोजगारी के विरुद्ध भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने एलसीए तेजस एमके1ए के लिए स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड को सौंपा।

rktvnews

Leave a Comment