RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखण्ड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)01 जुलाई।अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए निगम को अन्य विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। अपनी क्षमता और ताकत को देखते हुए नए विकल्पों पर कार्य करने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी, फलों एवं फूलों के क्षेत्र में प्रयास किए जा सकते हैं। अपर मुख्य सचिव ने इंडस्ट्री का बकाया भुगतान भी समय पर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के परिवहन भाड़ा आदि का बकाया भी समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के अधीन निगम के लिए अनुपयोगी भूमि को अन्य विभागों को हस्तांतरित किया जा सकता है। इससे होने वाली आय निगम के बकाया भुगतानों को चुकाने एवं निगम की आय के अन्य विकल्पों पर कार्य करने में सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी दक्षता और क्षमता में सुधार लाए जाने के प्रयास किए जाएं।
इस अवसर पर सचिव कृषि एवं किसान कल्याण विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर एवं एम.डी. उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड उदयराज सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन!मांगों की पूरी होने तक विरोध करते रहेंगे:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश: 1,320 करोड़ से अधिक राशि की सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में त्रिदिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने किया शुभारंभ।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम की प्रथम स्तरीय जाँच की प्रगति का निरीक्षण किया।

rktvnews

दिव्यांग जनों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment