RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:विद्यालय से चावल विक्रय मामले में उपायुक्त की सख्त कार्रवाई।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )16 फरवरी।जिले के प्रखंड खरौंधी के पीएम श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले में प्राप्त जाँच प्रतिवेदन एवं प्रभाग प्रभारी द्वारा प्रस्तुत टिप्पणी के आलोक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय से चावल की बिक्री की मंशा से उसे बाहर निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया। विद्यालय की समस्त गतिविधियों का संचालन प्रधानाध्यापक के जिम्मे होने के कारण इस प्रकरण में उनकी संलिप्तता/लापरवाही से इनकार नहीं किया जा सकता। जाँच में यह तथ्य भी उभरकर सामने आया कि चावल की बिक्री के प्रयास में संबंधित प्रधानाध्यापक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त दिनेश यादव ने संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने एवं उन्हें निलंबित करने हेतु आदेश निर्गत किए हैं। साथ ही, पूरे प्रकरण की विस्तृत जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों के हितों से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने दानरो नदी का किया निरीक्षण, नदी में कचरा डंप करने को बताया खेदजनक।

rktvnews

विशाल प्रशांत की जीत की खुशी में ग्राम दुल्लमचक में ग्रामीणों ने खेले गुलाल।

rktvnews

पटना : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ चैती छठ संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में चार साहित्यिक विभूतियों की मनायी गयी जयंती, दी गई काव्यांजलि ।

rktvnews

छत्तीसगढ: मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद।

rktvnews

Leave a Comment